Report Times
CHIRAWAlatestOtherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

शहर में टूटे फेरोकवर दे रहे दुर्घटना को निमंत्रण

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

शहर के वार्ड नं 28 स्थित  बिग मार्केट के सामने जाने वाली गली में नाले पर लगा सीमेंटेड ब्लॉक काफी समय से टूटा हुआ है। जिससे आए दिन वाहन चालकों को आने जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है और दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। वार्ड में आए वाहनों को भी रास्ते से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार नगरपालिका को अवगत करवाया गया, लेकिन चिड़ावा नगर पालिका द्वारा टूटे हुए फेरोकवर पर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है।

स्थानीय दुकानदारों का कहना है आए दिन भारी वाहनों के आवागमन के कारण ये ब्लॉक टूट जाते हैं, बाद में ये दुर्घटना का कारण बन जाते है। दुकानदारों ने नगर पालिका प्रशासन से निवेदन है कि इन टूटे हुए फेरोकवर की जगह दूसरे नए फेरोकवर लगाए जाए जिससे वाहन चालकों को आने जाने में समस्या न हो और किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। मामले में एस आई संदीप लांबा ने कहा कि उनको अभी जानकारी मिली है। जल्द ही फेरोकवर चेंज करवा दिया जाएगा।

Related posts

जयपुर : हाईकोर्ट ने बोर्ड परीक्षा पर रोक से किया इनकार

Report Times

धन्यवाद चिड़ावा : रिकॉर्ड 505 सैम्पल कलेक्ट

Report Times

राजस्थान के सीकर में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाकर की आत्महत्या

Report Times

Leave a Comment