Report Times
latestOtherज्योतिषटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मसोशल-वायरल

धनु सहित इन 4 राशि वालों पर होगी धन वर्षा, नए साल पर बन रहे हैं योग

रिपोर्ट टाइम्स।

मकर राशि आज आप अच्छे लोगों से सीख समझ बनाए रखें. प्राप्त ज्ञान से ज्यादा अपने विवेक को महत्व दें. इच्छित सुविधा संसाधनों को प्राप्त करेंगे. मिथुन राशि के लिए सेवन ऑफ कप्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप स्वयं को असमंजसता की स्थिति में बनाए रखने से बचें. सोच पर अमल बढ़ाने के प्रयास बनाए रखें. उपलब्ध संसाधनों और अवसरों में से श्रेष्ठ के चयन में सफल हो सकते हैं. कर्क राशि के लिए फोर ऑफ कप्स का कार्ड इस प्रकार के संकेत दे रहा है कि आज आप मानसिक पूर्वाग्रहों और नकारात्मक बातों से बाहर निकलने की हरसंभव कोशिश बनाए रखें. मनोभावों पर नियंत्रण बढ़ाने पर जोर दें.

मेष राशि का राशिफल

मेष राशि आज आप अन्य लोगों की अधिक चिंता न करते हुए अपनों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास बनाए रखेंगे. आत्मविश्वास और साहस पराक्रम से योजनाओं पर अमल बढ़ाएंगे. महत्वपूर्ण प्रयासों को सहजता से आगे बढ़ाने में सफल होंगे. उत्सव आयोजन में शामिल हो सकते हैं. मेहनत पर भरोसा बना रहेगा. नेतृत्व और भेंट के अवसर बनेंगे. समझौतों को गति मिलेगी. दिनचर्या व्यवस्थित रखें. लोगों के बैर विरोध की परवाह नहीं करेंगे. करियर कारोबार में साझीदारी व अनुबंधों को बढ़ावा देंगे. स्थायित्व और ठहराव को बल मिलेगा. भूमि भवन के विषय गति लेंगे. व्यवस्था पर नियंत्रण में बढ़ाएंगे. आशंकाओं से मुक्त रहेंगे.

लकी नंबर – 2, 3, 6, 9 कलर – ब्राइट रेड

वृष राशि का राशिफल

वृष राशि आज आप सीखे हुए पर अमल करने में सबसे आगे रहेंगे. भविष्य की ओर दृष्टि बनी रहेगी. अपने अनुभवों और पूर्वज्ञान के आधार पर अपनी स्थिति को आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे. बहुत अधिक प्रयोगवादी नजरिया रखने से बचेंगे. सीखे हुए पर अमल बनाए रखेंगे. जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार से सभी प्रभावित होंगे. पेशेवर मामलों में धैर्य दिखाएंगे. कामकाजी रुटीन पर ध्यान देंगे. सहज अवरोध बने रह सकते हैं. लोभ प्रलोभन और दिखावे में नहीं आएं. चिंता तनाव व दबाव से बचकर रहें. सेवा सहकार की भावना बनाए रखें. मेहनत और लगन से अपनी जगह बनाए रखने में सहज होंगे. लक्ष्य पाने की कोशिश बनी रहेगी.

लकी नंबर – 2, 6, 9 कलर – पर्ल व्हाइट

मिथुन राशि का राशिफल

मिथुन राशि आज आप स्वयं को असमंजसता की स्थिति में बनाए रखने से बचें. सोच पर अमल बढ़ाने के प्रयास बनाए रखें. उपलब्ध संसाधनों और अवसरों में से श्रेष्ठ के चयन में सफल हो सकते हैं. मौका हाथ से न जाने का प्रयास बनाए रखें. संकल्प पूरा करने का प्रयास होगा. आत्मविश्वास बढ़ाकर रखेंगे. विविध वस्तुओं में रुचि बनी रहेगी. लाभ व्यापार बखूबी संवारेंगे. अधिकारी वर्ग से तालमेल रहेगा. कला कौशल का लाभ उठाएं. पेशेवर सहयोगियों के साथ निसंकोच आगे बढ़ेंगे. परस्पर सहकार की भावना बढ़ेगी. विविध प्रयास सफलता दिलाएंगे. समकक्ष सहायक होंगे. मित्रों और शुभचिंतकों का साथ सहयोग बना रहेगा.

लकी नंबर – 2, 5, 6, 8 कलर – स्काई ब्लू

कर्क राशि का राशिफल

कर्क राशि आज आप मानसिक पूर्वाग्रहों और नकारात्मक बातों से बाहर निकलने की हरसंभव कोशिश बनाए रखें. मनोभावों पर नियंत्रण बढ़ाने पर जोर दें. सकारात्मक नजरिये से तेजी से परिस्थितियों को पक्ष में बना सकेंगे. समकक्षों और करीबियों का साथ सहयोग बना रहेगा. योग प्राणायम और ध्यान की नियमितता बढ़ाएं. व्यक्तिगत उलझनों से सुख सौख्य को प्रभावित न होने दें. सभी से सामंजस्य बिठाने की कोशिश रखें. अनुकूल स्थिति का लाभ उठाएं. स्वयं को विनम्र और अपनों के लिए सहज रखें. परिवार का साथ समर्थन मिलेगा. बड़ों और अधिकारीवर्ग की आज्ञा रखेंगे. प्रबंधकीय कार्य गति पाएंगे. शासन व प्रबंधन पर जोर देंगे.

लकी नंबर – 2, 6, 9 कलर – पिंक

सिंह राशि का राशिफल

सिंह राशि  आज आप तेजी से कार्य व्यापार को साधने और अन्य से आगे बने रहने में सफल रहेंगे. योजनाओं में पहल बनाए रखेंगे. कार्यक्षेत्र में जीत पाने का भाव बना रहेगा. आर्थिक वाणिज्यिक मामलों पर ध्यान देंगे. कामकाज में नवीनता अपनाएंगे. जिम्मेदारों और मित्रों का साथ बना रहेगा. चारों और शुभता का संचार बढ़ेगा. ख्याति लाभ बनाए रहेंगे. लोगों के समक्ष बेहतर प्रस्तुति दे पाएंगे. प्रभावपूर्ण चर्चा बनाए रखेंगे. मनोबल बढ़ेगा. व्यर्थ के घटनाक्रम में समय नष्ट न करें. आलस्य से बचें. चूक करने से बचें. संपर्क संवाद और सामाजिक सरोकारों में रुचि लेंगे. सक्रियता और सूझबूझ से लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाएंगे.

लकी नंबर – 1, 2, 6, 9 कलर – डीप पिंक

कन्या राशि का राशिफल

कन्या राशि  आज आप जीवन के श्रेष्ठ पहलुओं पर फोकस बनाए रखने में सफल रहेंगे. आसपास के वातावरण को सुंदरतम बनाए रखने पर जोर होगा. सकारात्मक सुधारों और इच्छित बदलावों पर ध्यान देंगे. मूल्यवान वस्तुओं के संग्रह संरक्षण में रुचि बनाए रखेंगे. बेहतर और बड़ा करने का भाव बना रहेगा. शुभ संस्कारों और परंपराओं को बढ़ावा देंगे. आत्म सम्मान का भाव बनाए रहेंगे. खानपान का स्तर ऊंचा होगा. सुखद समय साझा करेंगे. जिम्मेदारों से तालमेल व सामंजस्य बनाए रहेंगे. घर की साज सज्जा पर बल बनाए रखेंंगे. लाभ के अवसर बनेंगे. प्रभाव में वृद्धि रहेगी. सहज संरक्षण बनाए रखेंगे. संपत्ति के प्रयास सकारात्मक होंगे.

लकी नंबर – 2, 5, 6, 8 कलर – सिल्वर

तुला राशि का राशिफल

तुला राशि  आज आप मनोभावों में बेहतर बने रहेंगे. लोगों से सकारात्मक संवाद पर जोर होगा. नवीन कार्योंको और श्रेष्ठ विचारों को बढ़ावा देंगे. आत्मविश्वास से ओतप्रोत रहेंगे. सबके सुख और आनंद के लिए प्रयास बढ़ाएंगे. इच्छित कार्यों को गति मिलेगी. नवीन गतिविधियों में रुचि दिखाएंगे. मित्रों और करीबियों से भेंट मुलाकात में पहल बनाए रहेंगे. जिम्मेदार व्यक्तियों से भेंट होगी. हरसंभव वचन निभाने की प्रयास रहेगा. अतिथियो का आगमन रहेगा. दाम्पत्य सुखकर रहेगा. उम्दा प्रदर्शन बनाए रहेंगे. उत्साह मनोबल बढ़े हुए रहेंगे. व्यापार में बेहतर कर दिखाएंगे. आयोजनों में प्रमुखता से शामिल होंगे. व्यक्तित्व निखार पाएगा.

लकी नंबर – 2, 6, 9 कलर – ओपल

वृश्चिक राशि का राशिफल

वृश्चिक राशि  आज आप जीवन के अनुभवों और नीतिगत समझ से विरोधियों पर नियंत्रण कर पाने में सफल रहेंगे. रिश्तों के प्रति संवेदनशीलता और सहकार बनाए रखेंगे. न्यायिक कार्योंमें तेजी बढ़ाएंगे. प्रभावी प्रयासों से सब नियंत्रण में रखने की कोशिश होगी. लंबित कार्यों में धैर्य का परिचय देंगे. मेलजोल बढ़ाने के अवसर बनेंगे. साहस पराक्रम दिखाएंगे. भावनात्मक विषयों में संवेदनशीलता रखेंगे. नजदीक के वातावरण पर नजर रखेंगे. संतुलित ढंग से कार्य करेंगे. निरंतरता बनाए रखेंगे. बजट में ढिलाई न बरतें. लेनदेन के प्रति गंभीरता रखेंगे. विवादित विषयों में विनम्र रहें. आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे. घर में सामान्य माहौल रहेगा.

लकी नंबर – 3, 6, 9 कलर – रेड

धनु राशि का राशिफल

धनु राशि आज आप धैर्य और आत्मविश्वास का साथ न छोड़ें. मन और मस्तिष्क से मजबूत बने रहने का समय है. आर्थिक विषयों में मिली जुली स्थिति बनी रहेगी.ए कला कौशल और सूझबूझ से लक्ष्यों को पूरा करेंगे. धैर्य के साथ प्रयासों को गति देते रहें. धनधान्य और लाभ की स्थिति अपेक्षा से बेहतर बनी रहेगी. पेशेवर प्रयासों में निरंतरता बनाए रखें. नवीन संभावनाओं को बल मिलेगा. करियर कारोबार के मोर्चे गति लेंगे. उम्मीद से अधिक सकारात्मक परिणाम बनेंगे. बड़े प्रयासों में गति आएगी. क्षमता से ज्यादा करने का भाव रहेगा. व्यवस्था बेहतर बनाए रखेंगे. योजनानुरूप प्रदर्शन करेंगे. जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे.

लकी नंबर – 2, 3, 6, 9 कलर – डीप रेड

मकर राशि का राशिफल

मकर राशि आज आप अच्छे लोगों से सीख समझ बनाए रखें. प्राप्त ज्ञान से ज्यादा अपने विवेक को महत्व दें. इच्छित सुविधा संसाधनों को प्राप्त करेंगे. विभिन्न संभावनाओं और दायित्वों पर फोकस बनाए रखेंगे. प्रबंधन के मामलों को उचित रीति से आगे बढ़ेगे. करीबी मददगार होंगे. सभी की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. वरिष्ठ मददगार रहेंगे. पद प्रतिष्ठा बढ़त पर रहेगी. पेशेवर मामले में सक्रियता रखेंगे. स्मार्टनेस बढ़ेगी. स्पर्धा बनाए रखेंगे. अनुकूलन का लाभ उठाएं. कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता बढ़त पर बनी रहेगी. अधिकारी वर्ग सहयोगी होगा. पैतृक प्रयास पक्ष में बनेंगे. लाभ बढ़त पर बना रहेगा. पैतृक पक्ष से लाभ बना रहेगा.

लकी नंबर – 2, 6, 8, 9 कलर – हनी कलर

कुंभ राशि का राशिफल

कुंभ राशि आज आप मौके के अनुरूप प्रदर्शन पर फोकस रहेगा. व्यवहार में सकारात्मक बदलावों पर अमल बढ़ाएंगे. सूझबूझ और संवेदनशीलता से अवसरों को पहचानने में आगे रहेंगे. भाग्य की प्रबलता से चारों और सुखद वातावरण बना रहेगा. दूर देश की यात्राओं के लिए निकल सकते हैं. शुभ संकल्प बनेंगे. सूचनाओं की प्राप्ति होगी. जिम्मेदार लोगों का साथ पाएंगे. साहस पराक्रम बढ़ेगा. लक्ष्य की दिशा में तेजी से गति लेंगे. करियर कारोबार की स्थिति बेहतर बनी रहेगी. दीर्घकालिक की योजनाओं में प्रयास बढ़ाएंगे. पेशेवर मामलों में अच्छी शुरुआत का लाभ मिलेगा. प्रशासन प्रबंधन से जुड़े मामले गति पाएंगे.

लकी नंबर – 2, 6, 8, 9 कलर – रॉयल ब्लू

मीन राशि का राशिफल

मीन राशि आज आप अचानक आए बदलावों से निपटने की कोशिश में अपनों के साथ असहज स्थिति में बने रह सकते हैं. कोई आपकी बातों से असहमत हो सकता है. भावनात्मक दबाव में आने से बचें. रुटीन व अनुशासन से स्वयं को चुनौतियों के लिए तैयार रखेंगे. सूझबूझ और सतर्कता से कार्य साधने की जोर रहेगा. धैर्य धर्म और आपसी मदद का भाव बना रहेगा. परिवार के लोगों का साथ समर्थन उत्साहित रखेगा. मौसमी सावधानियों को अनदेखा न करें. अनुकूलता का प्रतिशत औसत होगा. अनावश्यक उलझाव से बचेंगे. कामकाज में स्पष्टता लाएंगे. नवीन मामलों पर फोकस बढ़ाएंगे. नीति नियम व व्यवस्था का ध्यान देंगे.

लकी नंबर – 2, 3, 6, 9 कलर – लेमन कलर

Related posts

कांग्रेस-NCP का साथ, लेफ्ट से भी मिला लिया हाथ; अंधेरी उपचुनाव में दांव पर लगी है उद्धव की साख

Report Times

जयपुर : वैशाली नगर में फायरिंग

Report Times

20 हजार कैश-करोड़ों की संपत्ति, इनकम में भी हुआ इजाफा, ऐसा है अशोक गहलोत का चुनावी हलफनामा

Report Times

Leave a Comment