Report Times
EDUCATIONlatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

राजस्थान की तीन यूनिवर्सिटी में PHD एडमिशन बैन UGC ने क्यों रोका नामांकन?

रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान के तीन विश्वविद्यालयों में PHD में एडमिशन पर रोक लगा दी गई है। यह रोक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने लगाई है। अब इन तीन विश्वविद्यालयों से अगले पांच साल तक PHD नहीं की जा सकेगी। यह फैसला नियमों की पालना नहीं करने की वजह से लेकर किया गया है।

राजस्थान की 3 यूनिवर्सिटी पर UGC का बैन

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने राजस्थान की तीन यूनिवर्सिटी को लेकर बड़ा फैसला किया है। UGC ने इन तीन यूनिवर्सिटी में PHD के लिए नामांकन पर रोक लगा दी है। UGC के बैन के मुताबिक अब अगले पांच साल तक इन यूनिवर्सिटीज से PHC नहीं की जा सकती। इन तीन विश्वविद्यालयों में OPJS यूनिवर्सिटी, सनराइज यूनिवर्सिटी और सिंघानिया यूनिवर्सिटी शामिल हैं।

UGC ने क्यों लगाया PHD नामांकन पर बैन?

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की ओर से राजस्थान की तीन यूनिवर्सिटी के खिलाफ यह फैसला क्यों लिया गया? इसको लेकर बताया जा रहा है कि इन तीनों यूनिवर्सिटीज में नियमों की पालना नहीं की जा रही थी। यूजीसी की ओर से कुछ दिन पहले एक समिति बनाई गई थी, जिसने सभी विश्वविद्यालयों में PHD के नियमों को लेकर पालना की पड़ताल की। इस दौरान सामने आया कि राजस्थान के इन तीनों विश्वविद्यालयों में नियमों की पालना नहीं की जा रहीथी।

अब इन यूनिवर्सिटी से 2030 तक PHD नहीं!

राजस्थान के इन तीन विश्वविद्यालयों पर UGC ने अगले पांच साल तक PHD नामांकन रोक दिया है। ऐसे में अब शैक्षणिक सत्र 2029-2030 तक इन विश्वविद्यालयों में PHD के लिए नामांकन नहीं होंगे। इससे पहले UGC ने इन तीनों यूनिवर्सिटी से नियमों की पालना नहीं होने पर जवाब मांगा था। मगर तीनों विश्वविद्यालयों के जवाब से UGC संतुष्ट नहीं हुआ, इसके बाद यह फैसला लिया गया है।

Related posts

चिड़ावा एसडीएम को दिया ज्ञापन: दौसा की डॉ.अर्चना शर्मा के सुसाइड के विरोध में डॉक्टरों ने निकाली मौन रैली, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

Report Times

21 लाख रुपए छात्रवृत्ति की राजस्थान प्रदेश की सबसे बड़ी टैलेंट हंट कम्पटीशन होगी कारगिल विजय दिवस पर

Report Times

ट्रंप के टैरिफ से भारत को नहीं है डर, भारतीय कंपनियों के लिए है नया अवसर

Report Times

Leave a Comment