Report Times
EntertainmentlatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमनोरंजनसोशल-वायरल

दिल्ली में विराट कोहली से मिले शाहरुख़ खान, वायरल वीडियो के बाद लोग बोले

दिल्ली। रिपोर्ट टाइम्स।

शाहरुख़ खान ने बीते दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग पर गजब का अपडेट दिया था. इस दौरान उनके कई वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे थे, जिसमें वो साउथ स्टार्स प्रभास और महेश बाबू से खास डिमांड करते दिखे थे. खैर, इसी बीच शाहरुख खान का नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें वो प्लेन में चढ़ते दिख रहे हैं. हालांकि, इस वीडियो में दावा किया गया है कि शाहरुख खान ने विराट कोहली से मुलाकात की है.

दरअसल विराट कोहली इस वक्त दिल्ली में हैं. 12 साल बाद वो घरेलू क्रिकेट खेलने उतरे हैं. अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी मैच खेला जा रहा है. अब सवाल उठता है कि अगर विराट कोहली दिल्ली में मैच खेल रहे हैं, तो फिर शाहरुख खान की कहां और कैसे मुलाकात हो गई?

शाहरुख खान ने विराट कोहली से मुलाकात की?

शाहरुख खान भारत वापस लौट आए हैं. उनकी किंग पर काम जल्द ही शुरू हो जाएगा. इसी बीच X (पहले ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल है. इसमें भी इसी बात का जिक्र किया गया है कि शाहरुख खान ने विराट कोहली से मुलाकात की है. हालांकि, इसके पीछे की क्या वजह है, यह तो नहीं पता लग पाया है. लेकिन पल्लव पलिवाल के वीडियो में इस बात का दावा किया गया है कि मुलाकात हुई है.

 

इसी बीच शाहरुख खान और विराट कोहली से फैन्स ने खास रिक्वेस्ट की है. उन्होंने कहा है कि दोनों जल्द से जल्द साथ में एक तस्वीर पोस्ट कर दीजिए. दरअसल शाहरुख खान विराट कोहली काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. जहां शाहरुख खान IPL टीम कोलकाता नाइट राइटर्स के मालिक हैं., वहीं विराट कोहली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु से खेलते हैं. पर जब भी साथ मिलते हैं, तो खूब बातें और हंसी मजाक करते हैं. लेकिन फैन्स अब भी यह सवाल कर रहे हैं कि मुलाकात की वजह क्या है?

अनुष्का से है शाहरुख का खास कनेक्शन

दरअसल शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. दोनों अच्छे दोस्त हैं और जब भी मिलते हैं, खूब मस्ती करते हैं. इसके साथ ही अनुष्का के पति विराट और शाहरुख खान भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं. इतना ही नहीं शाहरुख उन्हें अपना दामाद भी कहते हैं.

Related posts

एक शाम स्वामी विवेकानंद के नाम : बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने मोहा मन, कार सेवकों और अन्य प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Report Times

कच्ची बस्तियों में किया भोजन वितरण

Report Times

IPL 2022: क्लोजिंग सेरेमनी के कारण अब इतने बजे से शुरू होगा आइपीएल फाइनल मुकाबला

Report Times

Leave a Comment