Report Times
EntertainmentlatestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमनोरंजनसोशल-वायरल

भाई-भाई का होगा राज, सनी और बॉबी देओल की इस साल आने वाली 7 फिल्में

रिपोर्ट टाइम्स।

साल 2025 के लिए देओल ब्रदर्स ने तगड़ी प्लानिंग कर रखी है. इस साल दोनों की एक-दो नहीं, बल्कि कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. यूं तो साल 2023 से ही दोनों भाई गर्दा उड़ा रहे हैं. पर पिछले साल सिर्फ बॉबी की फिल्में आईं थी. इस साल भी लॉर्ड बॉबी शुरुआत कर चुके हैं. उनकी साउथ फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं. दोनों भाई इस साल बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे. ऐसा हम नहीं, उनके आने वाली फिल्में बता रही हैं, जिनपर वो फिलहाल काम कर रहे हैं.

यूं तो सनी देओल के खाते में कई फिल्में हैं. पर इस साल 4 फिल्में आने की खबरें हैं. दरअसल सनी पाजी की Jaat 10 अप्रैल को आ रही है. वहीं 3 फिल्मों को लगभग कंफर्म बताया जा रहा है. उसकी लिस्ट जानने से पहले बॉबी देओल की पिक्चरों पर बात कर लेते हैं.

बॉबी देओल इन फिल्मों से लाएंगे तबाही!

12 जनवरी को बॉबी देओल की Daaku Maharaaj रिलीज हुई थी. फिल्म में बॉबी देओल विलेन बने थे, जिसमें उनका गजब का लुक और खूंखार अंदाज देखने को मिला था. पिक्चर ने 100 करोड़ से कई ज्यादा कमाई की है. अब मार्च में उनकी Hari Hara Veera Mallu फिल्म आ रही है. पिक्चर में वो औरंगजेब का किरदार निभा रहे हैं, उनका लुक एकदम धांसू था.

इस साल आर्यन खान बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने जा रहे हैं. सीरीज में बॉबी देओल भी हैं. जिसका काफी वक्त पहले ही पता लग गया है. वहीं असली गेम तो क्रिसमस पर होने वाला है. दरअसल आलिया भट्ट की Alpha 25 दिसंबर को आएगी. इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन बन रहे हैं. यूं तो इस पिक्चर का सबसे ज्यादा इंतजार है, क्योंकि यह YRF की पहली फीमेल स्पाई फिल्म है.

Sunny Deol Bobby Deol

सनी देओल के आगे सब टेकेंगे घुटने!

सनी पाजी की फिल्में कब आने वाली हैं, वो पहले ही हिंट दे चुके हैं. 10 अप्रैल को Jaat को लाने का ऐलान कर दिया गया है. इसके बाद लाइन में उनकी Lahore 1947 भी है. यूं तो ऐसी चर्चा है कि अगस्त में मेकर्स इसे रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. दरअसल फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. वहीं इस फिल्म में उनके कैमियो होने की खबरें भी हैं.

इसी साल सनी देओल की Safar आने की भी चर्चा चल रही है. ऐसा कहा गया है कि इस पिक्चर में सलमान खान का कैमियो होने वाला है. पर फिल्म कब आएगी, फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. इसके अलावा Baap को लेकर हाल ही में विलेन कबीर दुहान सिंह ने टीवी9 हिंदी डिजिटल पर बड़ा अपडेट दिया था. फिल्म का काम पूरा हो चुका है. वहीं, फिल्म को इसी साल रिलीज करने के लिए रखा गया है.

7 फिल्मों से जोरदार धमाका होगा!

दोनों भाइयों की 7 फिल्में आ रही हैं. वहीं बॉबी देओल की एक पिक्चर पहले ही रिलीज हो चुकी है. फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. अब देखना होगा क्या बॉक्स ऑफिस पर देओल ब्रदर्स अपने नाम के झंडे गाड़ पाते हैं या नहीं.

Related posts

भारत के आगे गिड़गिड़ाएगा पाकिस्तान? हार के बाद इसलिए टीम इंडिया की जीत की दुआ मांगेंगे बाबर आजम

Report Times

IPL में बज रहा है DK का डंका:कार्तिक 200 की स्ट्राइक रेट से बना रहे हैं रन, ऋषभ पंत की जगह पड़ी खतरे में

Report Times

कोडरमा : कॉरोना नेगेटिव हुए लोगों को ससम्मान किया घरों को रवाना

Report Times

Leave a Comment