Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरलहादसा

बीटू बाइपास पर मच गई अफरा-तफरी 15 फीट गहरा गड्ढा

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में आज दिन में एक खतरनाक घटना घटित हुई, जब बीटू बाइपास चौराहे के पास सड़क धंस गई। सड़क धंसने के कारण अचानक 12 से 15 फीट गहरा गड्ढा बन गया, जिससे यातायात में भी रुकावट आई। नगर निगम प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पता चला कि सीवर लाइन के कारण यह घटना घटी है।

यह सीवर लाइन पिछले 40 वर्षों से चल रही थी और अब इसके जर्जर होने के कारण बार-बार सड़क धंसने की घटनाएं हो रही हैं। क्या इस समस्या का स्थायी समाधान होगा या फिर मानसरोवर के नागरिकों को ऐसी घटनाओं का सामना और करना पड़ेगा?

सीवर लाइन का जर्जर होना मुख्य कारण

जयपुर नगर निगम ग्रेटर के मानसरोवर जोन के एईएन नीरज मीणा ने बताया कि सीवर लाइन का डेमेज होने के कई कारण हैं, जिनमें केमिकल वेस्ट और अन्य कारण शामिल हैं। ये लाइन जगह-जगह से डेमेज हो रही है, जिसके चलते हर साल इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। हालांकि, लाइन को रिपेयर करने का काम लगभग पूरा हो चुका है, और उम्मीद है कि जल्द ही गड्ढे को भर दिया जाएगा। इस साल जब लाइन डेमेज हुई तो इसके कारण सड़क का 15 बाइ 5 फीट का हिस्सा धंस गया था। इस जर्जर सीवर लाइन के कारण मानसरोवर क्षेत्र में सड़क धंसने की घटनाएं बार-बार हो रही हैं।

पिछले साल भी हो चुकी है सड़क धंसने की घटना

इससे पहले जुलाई 2024 में भी इसी सीवर लाइन के टूटने से सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया था। यह चौथी बार है, जब पिछले 6 सालों में इस तरह की घटना हुई है, जिससे नगर निगम प्रशासन की परेशानियां बढ़ रही हैं।

Related posts

मंगलवार के दिन मिथुन समेत इन 3 राशि वालों को मिल सकता है धोखा, कम होगी आमदनी

Report Times

साइबर ठगी का नया तरीका: माेबाइल पर भेज रहे मैसेज, बिजली बिल बकाया है जमा न कराने पर रात 9:30 बजे कनेक्शन काट देंगे

Report Times

आचार संहिता लगते ही CM गहलोत के OSD को क्राइम ब्रांच का नोटिस, पूछताछ के लिए दिल्ली तलब

Report Times

Leave a Comment