Report Times
latestOtherpoliticsचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत का चिड़ावा में हुआ अभिनंदन, कार्यकर्ताओं से किया पार्टी को मजबूत करने का आह्वान

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज शाम पांच बजे चिड़ावा आए। इस दौरान चुंगी चौराहा के पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया के नेतृत्व में उनका अभिनन्दन किया।

इस मौके पर गजेंद्र शेखावत ने भाजपा के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर और पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा से पार्टी की स्थानीय स्तर पर स्थिति को लेकर चर्चा की। उन्होंने पार्टी को क्षेत्र में और अधिक मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ, पवन शर्मा, राजेश कुमावत, विकास पायल, भाजयुमो नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, मोहित तामड़ायत, मुकेश खंडेलवाल, राजू मराठा, राजेन्द्र पाल कोच, प्रदीप अग्रवाल, राजेन्द्र डांगी, जगमोहन, अंकित भगेरिया, सुरेश भूकर, मदन डारा, अमन सिहाग, सुशील डाबला, जयसिंह नूनिया, आशीष डांगी, कपिल कोठारी सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

शहीद जवानों का मुद्दा गरमाया, रींगस में धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, शहीद का दर्जा मांगा

Report Times

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी टीम इंडिया, दुबई या श्रीलंका में मैच कराने की मांग करेगी BCCI

Report Times

अगर चलता रहा ट्रंप का ‘ट्रेड वॉर’, दिवाली तक सोना जाएगा एक लाख के पार

Report Times

Leave a Comment