Report Times
latestEDUCATIONOtherकरियरझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने किया छात्रावास एवं लाईब्रेरी का औचक निरीक्षण

झुंझुनूं। रिपोर्ट टाइम्स।

जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने शनिवार को झुंझुनूं के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधीन संचालित बालिका छात्रावास एवं लाईब्रेरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां विभाग के उपनिदेशक डॉ पवन पूनिया से छात्रावास के दैनिक क्रियाकलाप एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

छात्रों से किया संवाद, करिअर के लिए दिया मार्गदर्शन

जिला कलक्टर मीणा ने यहां छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें करिअर के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने साफ-सफाई का भी निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के कार्यों की तारीफ भी की। जिला कलक्टर ने इसके बाद विभाग के जिला कार्यालय का भी निरीक्षण किया। इस दौरान महावीर सानेल, रामनिवास भूरिया, ओम प्रकाश भूरिया, हरिश्चंद्र मालासर भी साथ रहे।

Related posts

मंत्री राजेंद्र गुढा का ‘अपनों’ पर हमला, बोले- 40 परसेंट कमीशन से भी ऊपर चली गई गहलोत सरकार

Report Times

पाताल लोक 2 के हाथीराम चौधरी करना चाहते हैं बड़े पर्दे पर रोमांस

Report Times

‘PMO ने आपके कार्यक्रम से मेरा भाषण हटा दिया’, PM मोदी के राजस्थान दौरे से पहले गहलोत का ट्वीट

Report Times

Leave a Comment