Report Times
latestOtherखाटूश्यामजीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसीकरसोशल-वायरल

5 देशों के फूलों से खाटूश्याम को सजाया श्याम को

खाटूश्याम। रिपोर्ट टाइम्स।

सीकर के खाटूश्यामजी में प्रसिद्ध बाबा श्याम का वार्षिक लक्खी फाल्गुन मेला आज से शुरू हुआ है। मेले की तैयारियों को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी लगातार तैयारी में लगी  हुई है। मंदिर कमेटी द्वारा बाबा श्याम के मंदिर को भव्य व दिव्य रूप से सजाया गया है। बाबा श्याम का दरबार प्रतिवर्ष फाल्गुन मेले में अलौकिक सजाया जाता है।

महाभारत का दृश्य दिखाई दिया

आपको बता दें कि इस बार मुख्य मंदिर में भगवान कृष्ण को शीश का दान देते हुए बर्बरीक नजर आए। वहीं मंदिर में प्रवेश करने वाली कतारों के एक तरफ कुरूक्षेत्र में भगवान कृष्ण सारथी के रूप में अर्जुन के रथ पर विराजमान रहें, जिससे महाभारत का दृश्य दिखाई दिया। वहीं एक तरफ भगवान कृष्ण लीलाएं करते हुए नजर आएं, जिसमें कृष्ण भगवान रास रचाते व फाल्गुन में होली खेलते नजर आयें। इसके साथ ही श्याम दरबार में घंटियां लगाई गई हैं।

2000 छाते अहमदाबाद से मंगवाएं गए हैं

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी के अविराम पातरा ने  कहा  कि सजावट के लिए चीन, न्यूजीलैंड सहित 5 देशों से हाइड्रेंजिया, लिली, रेडबेरी, ऑर्किड फूल मंगवाए गए। प्रवेश द्वार पर नारियल बंधे हुए नजर आएं। वहीं 75 फीट रास्ते पर ऊपर रंग बिरंगी डिजाइन के छाते लटकाए गए हैं। सजावट के लिए 2000 छाते अहमदाबाद से मंगवाएं गए हैं।

Related posts

राजकीय अडूकिया स्कूल में अब  तीसरी आंख से होगी निगरानी 

Report Times

चिड़ावा : सरकारी कार्यालयों में भेंट किए सैनेटाइजर स्टैंड

Report Times

वेबसाइट पर सरकारी विज्ञापन जारी करने के लिए पॉलिसी, राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसायटी का होगा गठन

Report Times

Leave a Comment