Report Times
latestOtherpoliticsजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

मुख्यमंत्री की पहल पूर्व मुख्यमंत्री का सुझाव राजस्थान में कैसे खत्म हुआ सियासी गतिरोध?

जयपुर। रिपोर्ट टाइम्स।

राजस्थान विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच चल रहा गतिरोध आखिर खत्म हो गया। मगर सात दिन से चल रहा यह गतिरोध कैसे खत्म हुआ? इस बात की भी सियासी गलियारों में काफी चर्चा हो रही है। गतिरोध खत्म करने के पीछे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अहम भूमिका मानी जा रही है। आखिर इन दोनों नेताओं ने ऐसा क्या किया? जिससे गतिरोध खत्म हुआ.

भजनलाल-गहलोत ने खत्म कराया गतिरोध

राजस्थान विधानसभा में आपकी दादी इंदिरा गांधी शब्द से शुरु हुआ सियासी घमासान सात दिनों तक चला। दादी के बाद बात अमर्यादित शब्दों और माफी तक आ गई। समझाइश के कई दौर चले, मगर सभी विफल रहे। हालांकि कल गुरुवार को काफी जद्दोजहद के बाद यह गतिरोध खत्म हो गया। अब सियासी गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर सात दिन से चल रहा यह गतिरोध खत्म कैसे हुआ? इसमें सीएम भजनलाल शर्मा के साथ पूर्व सीएम अशोक गहलोत का भी जिक्र किया जा रहा है।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने क्या किया?

राजस्थान विधानसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी घमासान खत्म करने में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अहम भूमिका बताई जा रही है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ही माफी का फॉर्मूला सुझाया, जिससे यह गतिरोध खत्म हुआ। पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि जब वासुदेव देवनानी विधायक थे, तब उन्हें भी सदन से एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया था, मगर बाद में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने माफी मांग ली, जिस पर गतिरोध खत्म हो गया। इसके बाद गहलोत के इसी फॉर्मूले पर अब ताजा विवाद का हल हुआ है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क्या किया?

राजस्थान में सियासी गतिरोध खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी लगातार सक्रिय नजर आए। उन्होंने विपक्ष से वार्ता के द्वार लगातार खुले रखे, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल को वार्ता के लिए भेजा। उन्होंने कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान से मुलाकात की। इसके बाद विपक्ष वार्ता पर सहमत हुआ। मुख्यमंत्री के कक्ष में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और मंत्री जोगाराम पटेल के बीच सियासी गतिरोध खत्म करने पर अंतिम वार्ता हुई। इसके बाद टीकाराम जूली ने डोटासरा की ओर से कहे शब्दों पर माफी मांगी। वहीं निलंबित विधायकों का निलंबन खत्म करने के साथ ही विवादित शब्द को विधानसभा की कार्यवाही से हटा दिया गया और इस तरह सियासी गतिरोध खत्म हो गया।

सरकार- विपक्ष में क्यों बना गतिरोध?

राजस्थान विधानसभा में पिछले दिनों मंत्री अविनाश गहलोत ने इंदिरा गांधी को आपकी दादी कहकर संबोधित किया था। इस पर कांग्रेस विधायकों ने विरोध जताया और आसन तक पहुंच गए। आसन की तरफ आने पर छह कांग्रेस विधायकों को सदन से निलंबित कर दिया गया। इसके बाद विपक्ष दादी शब्द को कार्यवाही से हटाने और निलंबन बहाली की मांग पर हंगामा करने लगा। तब से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध शुरु हो गया। इस बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद डोटासरा की ओर से स्पीकर के लिए अमर्यादित शब्द बोलने का मामला भी आ गया। जिस पर गतिरोध और बढ़ गया। 7 दिन बाद कल गुरुवार को यह गतिरोध खत्म हुआ।

Related posts

एक्सपायरी दवा से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, सच्चाई जानकर रह जाएंगे दंग

Report Times

दिल्ली पर कुर्बान कपूर खानदान, बॉलीवुड के शो मैन का राजधानी कनेक्शन

Report Times

ED Raid : ईडी ने द्रमुक के पूर्व पदाधिकारी जाफर सादिर एवं अन्य के परिसरों पर छापे मारे

Report Times

Leave a Comment