Report Times
latestOtherज्योतिषटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मसोशल-वायरल

इस बार एक नहीं दो दिन की है एकादशी, कब रखा जाएगा व्रत?

रिपोर्ट टाइम्स।

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है. यह दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से सभी इच्छाएं पूरी होता है. वहीं चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को पापमोचिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि इस श्रीहरि विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से व्यक्ति को समस्त पापों से मुक्ति मिलती है.

25 और 26 मार्च दो दिन एकादशी का व्रत क्यो?

चैत्र शुक्ल पक्ष में एकादशी तिथि का व्रत 25 और 26 मार्च यानी दो दिन किया जाएगा. यह कोई तिथि का कन्फ्यूजन नहीं है बल्कि इस माह में पापमोचिनी एकादशी व्रत के साथ वैष्णव जनों की पापमोचनी एकादशी भी हैं. इस दिन वैष्णव समुदाय के लोग विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और जानें-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति और मोक्ष प्राप्ति की कामना करते हैं.

 

पापामोचिनी एकादशी और वैष्णव पापामोचिनी एकादशी तिथि

पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को पापमोचिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस तिथि की शुरुआत 25 मार्च को सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन 26 मार्च को सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर होगी. उदया तिथि के अनुसार, पापमोचिनी एकादशी का व्रत 25 मार्च मंगलवार को रखा जाएगा. वहीं वैष्णव पापामोचिनी एकादशी का व्रत अगले दिन यानी 26 मार्च को रखा जाएगा.

पापमोचिनी एकादशी व्रत पारण का समय

एकादशी व्रत का पारण अगले दिन किया जाता है. पापमोचनी एकादशी व्रत पारण का समय दोपहर 1 बजकर 41 मिनट से लेकर 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. इस दौरान व्रती विधि-विधान से पूजा कर व्रत का पारण कर सकते हैं.

वैष्णव पापमोचिनी एकादशी व्रत पारण समय

वैष्णव पापमोचिनी एकादशी व्रत का पारण 27 मार्च को किया जाएगा. इस दिन पारण का समय सुबह 6 बजकर 17 मिनट से लेकर 8 बजकर 45 मिनट तक रहेगा. इस दौरान व्रती लक्ष्मी नारायण की पूजा कर व्रत का पारण कर सकते हैं.

Related posts

शिवसेना के संजय राउत रहेंगे 4 अगस्त तक ED की हिरासत में

Report Times

अजमेर में होटल का नाम बदलने पर खादिम संघ के सचिव का फूटा गुस्सा

Report Times

जमशेदपुर : दुनिया और देश में 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के रुप में मनाया जाता है. लेकिन जमशेदपुर शहर में ऐसे कई विरासत है, जिसको नये सिरे से संजोने की जरूरत है. ऐसे ही कुछ विरासत है, जो हेरीटेज के रुप में जाना जाता है और सौ साल से भी अधिक समय से यह पहचान बनी हुई है. कालीमाटी स्टेशन स्टेशन की स्थापना 1891 में कालीमाटी स्टेशन के रूप में हुई थी, और 1907 में टाटा स्टील की स्थापना के बाद इसका विस्तार किया गया, जब साकची को टिस्को स्टील प्लांट के लिए आदर्श स्थल के रूप में चिन्हित किया गया. 1919 में, टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी एन टाटा के सम्मान में स्टेशन का नाम बदलकर टाटानगर रेलवे स्टेशन कर दिया गया. 1961 में, स्टेशन का जीर्णोद्धार किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप एक मुख्य प्लेटफ़ॉर्म और चार अतिरिक्त प्लेटफ़ॉर्म बनाए गए, जिन्हें टाटा स्टील की कॉरगेटेड शीट्स का उपयोग करके कवर किया गया था. वाटर वर्क्स वाटर वर्क्स की स्थापना 1908 में की गई थी, जिसमें जल आपूर्ति सुविधा के लिए सुवर्णरेखा नदी पर 1,200 फीट लंबा एक छोटा बांध बनाया गया था. बांध के पास नदी के किनारे एक मजबूत पंपिंग स्टेशन बनाया गया था. इसके अतिरिक्त, उस स्थान पर एक छोटी प्राकृतिक घाटी में एक जलाशय बनाया गया था, जिसमें लगभग आधा मील लंबा एक बांध था. वाटर वर्क्स का निर्माण 1910 तक पूरा हो गया था, और नदी के किनारे 1 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) की क्षमता वाला एक पंपिंग स्टेशन स्थापित किया गया था. इसके बाद, 1921 में पैटरसन शुद्धिकरण संयंत्र ने परिचालन शुरू किया. यूनाइटेड क्लब 1913 में स्थापित टिस्को संस्थान मूल रूप से समुदाय के लिए एक मनोरंजक सुविधा के रूप में कार्य करता था, जो डायरेक्टर्स बंगलो के सामने स्थित था. अपने शुरुआती वर्षों के दौरान, संस्थान में टेनिस कोर्ट, फुटबॉल और हॉकी के लिए विशाल मैदान, एक बॉलिंग एली, एक बिलियर्ड रूम और नृत्य तथा विभिन्न कार्यक्रमों की मेजबानी के लिए एक खूबसूरत सुसज्जित कॉन्सर्ट हॉल था. 1948 में, टिस्को इंस्टीट्यूट का छोटा नागपुर रेजिमेंट (सीएनआर) क्लब के साथ विलय हो गया, जो पहले वर्तमान लोयोला स्कूल की साइट पर स्थित था, जहां यूनाइटेड क्लब की स्थापना हुई. सेंट जॉर्ज चर्च सेंट जॉर्ज चर्च की आधारशिला 28 दिसंबर, 1914 को औपचारिक रूप से रखी गई थी और 16 अप्रैल, 1916 को इसे समर्पित किया गया था. चर्च सर दोराबजी टाटा द्वारा एंग्लिकन कांग्रेगेशन के लिए उदारतापूर्वक आवंटित भूमि पर स्थित है. सेंट जॉर्ज चर्च वर्तमान में एकमात्र प्रोटेस्टेंट चर्च है, जहां अंग्रेजी भाषा में प्रार्थनाएं आयोजित की जाती हैं.

Report Times

Leave a Comment