Report Times
latestOtherकार्रवाईटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसेनास्पेशल

राजस्थान के 3 सैन्य ठिकानों पर पाकिस्तान ने देर रात किया था हमला, आर्मी ने फेल किया प्लान

REPORT TIMES : पाकिस्तान ने 7-8 मई की रात को उत्तरी और पश्चिमी भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की. पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल करके अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की. इसमें शामिल फलोदी के अलावा बीकानेर का नाल और बाड़मेर का उत्तरलाई के एयरबेस भी शामिल है. हालांकि इन हमलों को भारतीय सेना ने बेअसर कर दिया. इन्हें एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बेअसर कर दिया गया.

लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह

इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं, जो पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं. आज (8 मई) सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर एयर डिफेंस रडार और सिस्टम को निशाना बनाया. लाहौर का एयर डिफेंस सिस्टम बेअसर कर दिया गया है.

LOC पर पाकिस्तान की गोलीबारी जारी 

वहीं, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का इस्तेमाल करते हुए नियंत्रण रेखा पर अपनी अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है. पाकिस्तानी गोलीबारी के चलते 16 नागरिकों की मौत हो गई है, जिसमें 3 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं. यहां भी गोलीबारी को रोकने के लिए भारत को मोर्टार और आर्टिलरी से जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी.

Related posts

मंडोर में कार को ओवरटेक करने के विवाद में मारपीट, हरियाणा के पूर्व सीएम के पोते पर लगे आरोप

Report Times

सरकारी अस्पताल का डॉक्टर रिश्वत लेते हुआ ट्रैप, मेडिकल सर्टिफिकेट का बड़ा खेल

Report Times

जेसन होल्डर नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ियों में हो सकते हैं शामिल

Report Times

Leave a Comment