Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

मकान से HPCL की तेल पाइपलाइन तक सुरंग… डीजल चोरी के तरीके देख पुलिस भी हैरान

REPORT TIMES : जयपुर में तेल कंपनियों की पाइप लाइन में सेंधमारी कर तेल चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं. एक बार फिर से जयपुर के बगरू इलाके में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी (HPCL) की पाइप लाइन में सेंध लगाकर डीजल चोरी की घटना सामने आई है. पाइप लाइन में डीजल का प्रेशर कम होने के चलते एचपीसीएल कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को शिकायत दी और डीजल चोरी की संभावना जताई. जांच में पता चला कि किराए के मकान से पाइप लाइन तक सुरंग खोदकर डीजल चोरी की जा रही थी. फिलहाल पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है.

सुरंग बनाकर पाइपलाइन तक पहुंचे

पुलिस ने बताया कि आरोपी किराए पर लिए गए एक मकान से सुरंग खोदकर पाइपलाइन तक पहुंचे थे. चोरी किये तेल से भरे ड्रम और एक पिकअप वाहन भी बरामद किया गया है. साथ ही सुरंग खोदने के औजार भी बरामद किये गये. इसमें कई और लोग भी शामिल हैं जिनकी तलाश की जा रही है.

प्रेशर कम होने पर चोरी लगा अंदेशा

पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि छह जून को एचपीसीएल के अधिकारियों ने पाइप लाइन में प्रेशर कम होने का जिक्र करते हुए डीजल चोरी की आशंका जताई थी. इसके बाद पुलिस की टीम ने बगरू इलाके से निकल रही लाइन के आस-पास के घरों की तलाशी ली और एक मकान पर संदेह होने पर छापा मारा गया.

पाइपलाइन तक बनाई 25 फीट लंबी सुरंग

पुलिस को मकान के अंदर एक सुरंग मिली, जो 25 फुट दूर एचपीसीएल की पाइप लाइन तक जा रही थी. आरोपियों ने पाइपलाइन में छेद करके वाल्व लगाकर एक छोटी पाइप लगा रखी थी और उसके जरिये कई दिन से डीजल चुरा रहे थे. पुलिस ने एक आरोपी राजेश उरांग को पकड़ लिया है.

पकड़े गए आरोपी ने बताया कि दिल्ली का रहने वाला श्रवण सिंह और उसका साला धर्मेंद्र वर्मा उर्फ रिंकू उससे यह काम करवा रहे थे. शुरुआती जांच में सामने आया कि यह गिरोह कई सालों से जयपुर और अजमेर में सुरंग खोदकर तेल कंपनियों की पाइप लाइन से पेट्रोल-डीजल चोरी करते रहे हैं. इनके खिलाफ पंजाब और हरियाणा में भी मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है.

Related posts

महिलाएं मुसीबत में हेल्प लाइन नंबरों का करें इस्तेमाल : महिला अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक बोले- डायल करें 1090 या 112

Report Times

पिचानवां में वार्षिकोत्सव समारोह: राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुआ वार्षिकोत्सव कार्यक्रम, भामाशाहों ने विद्यालय को दी भेंट

Report Times

IPL 2022: पूर्व आलराउंडर ने एमएस धौनी को दिया सुझाव, मिस्ट्री स्पिनर को खिलाना है तो इस विदेशी बल्लेबाज को रखें बाहरb

Report Times

Leave a Comment