Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंपश्चिम बंगालराजस्थानसेनास्पेशल

जयपुर के BSF जवान को बंगाल के मुर्शिदाबाद में मारी गोली, मौत; हिंसा प्रभावित इलाके में थी तैनाती

REPORT TIMES : जयपुर का बीएसएफ जवान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया है. बीएसएफ जवान की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर छा गई है. चौमूं उपखंड क्षेत्र के खन्नीपुरा गांव निवासी रतन सिंह शेखावत BSF में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थे. जानकारी के अनुसार, शहीद बीएसएफ जवान का पार्थिव शरीर सोमवार को उनके पैतृक गांव लाया जाएगा.

साथी जवान ने मारी गोली

बीएसएफ से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ में हेड कॉन्स्टेबल रतन सिंह शेखावत को उनके साथी जवान ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना शनिवार रात करीब 10:30 बजे धुलियान में सीमा सुरक्षा बल (BSF) कैंप में हुई. जानकारी के अनुसार, बीएसएफ कैंप में कॉस्टेबल शिवम कुमार मिश्रा और हेड कॉन्स्टेबल रतन सिंह शेखावत के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई.

हेड कॉन्स्टेबल रतन सिंह शेखावत पर बीएसएफ के कॉन्स्टेबल शिवम कुमार मिश्रा ने कई राउंड फायरिंग कर दी. इससे हेड कॉन्स्टेबल रतन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दोनों BSF की एक ही यूनिट में थे तैनात

आरोपी बीएसएफ कॉन्स्टेबल शिवम को गिरफ्तार कर लिया गया है. दोनों जवान बीएसएफ की एक यूनिट में तैनात थे, जिसे मुर्शिदाबाद में हाल ही में हुई सांप्रदायिक झड़पों के बाद इलाके में तैनात किया गया था. बीएसएफ ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है और घटना के पीछे के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है.

1989 में भर्ती हुए थे हेड कॉन्स्टेबल रतन सिंह

हेड कॉन्स्टेबल रतन सिंह शेखावत (56) 1989 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे और बल की 119 बटालियन में तैनात थे. उनके परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी भी उसी बटालियन से संबंधित था. उधर बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल रतन सिंह की मौत की खबर मिलने के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है. पत्नी, बच्चों और पूरे परिवार को रो-रोकर बुरा हाल है.

Related posts

प्रदेश मेंं आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी, मौसम विभाग जयपुर के अनुसार 20 जून से प्री मानसून की गतिविधियां शुरू, 21 जून से राज्य में बारिश की संभावना

Report Times

दर्शन के लिए लगी भक्तों की कतार, पहलवानों ने दिखाया दमखम, रात भर भजनों पर झूमे भक्त

Report Times

शेख हसीना की पार्टी के नेताओं का मर्डर, डर कर भागी पुलिस और थाने खाली…बांग्लादेश में जारी है तांडव

Report Times

Leave a Comment