Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरराजस्थानस्पेशल

गैंगस्‍टर ने रोह‍ित गोदारा से खुद को झूठी धमकी द‍िलाई, पुल‍िस सुरक्षा ले ली; जमीनों पर करता था कब्‍जा

REPORT TIMES :  एंटी गैंगस्‍टर टास्‍क फोर्स (एजीटीएफ) ने डेढ़ महीने पहले धौलपुर में AK-47 बरामद क‍रने के बाद एक दर्जन से अध‍िक गैंगस्‍टर पकड़े. इनसे कई हथ‍ियार सह‍ित मैग्‍जीन और कारतूस म‍िले. कार्रवाई के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया. बदमाश मह‍िपाल स‍िंह लदासर ने गैंगस्‍टर रोह‍ित गोदारा से खुद को झूठी धमकी द‍िलाई और पुल‍िस सुरक्षा ले ली. पकड़ा गया तो उसके पास दो लाइसेंसी महंगे हथ‍ियार भी म‍िले, जो दूसरों के नाम पर थे.

कई बेनामी संपत्तियां मिलीं 

मह‍िपाल के पास कई बेनामी संपत्‍तियां म‍िली हैं. वह प्रॉपर्टी कारोबार‍ियों को धमकी द‍िलाकर जमीनों पर कब्‍जा करता था. गोचर भूम‍ि पर कब्‍जा कर खुद के ल‍िए शानदार कोठी भी बनाई है. चूरू के सहायक पुल‍िस अधीक्षक न‍िश्‍चय प्रसाद ने मीड‍िया को बताया क‍ि ह‍िस्‍ट्रीशीटर जीतू जोड़ी के पकड़े जाने पर ल‍िंक जुड़ते चले गए.

जीतू जोड़ी के खेत से AK-47 मिली थी  

न‍िश्‍चय प्रसाद के अनुसार, पूछताछ में जीतू जोड़ी के खेत में एक और AK-47 म‍िली थी. इसके बाद बर्खास्‍त स‍िपाही प्रवीण जोड़ी और देवेंद्र स‍िंह को पकड़ा. तीनों से पूछताछ के बाद 7 हथ‍ियार म‍िले. पूछताछ के बाद अजय भाटी, अन‍िल स्‍वामी, संपत नेहरा गैंग के र‍िंकू और सुभाष ग‍िरफ्तार हुए. इनसे भी कई हथ‍ियार बरामद क‍िए गए. देवेंद्र हमीरवास थाने का ह‍िस्‍ट्रीशीटर है, जो लॉरेंस गैंग के ल‍िए ट्रांसपोर्टर का काम करता था. वह बदमाशों के ल‍िए मूवमेंट के ल‍िए वाहनों की व्‍यवस्‍था करता था. पकड़े जाने से गैंगस्‍टरों की यह व्‍यवस्‍था फेल हो गई है.

अवैध हथियार के साथ दिनेश को पकड़ा 

पूछताछ में मह‍िपाल का नाम सामने आया. जब वह पकड़ा गया तो उसके पास से दो लाइसेंसी महंगे हथ‍ियार म‍िले. उसने खुद को झूठी धमकी की बात कबूली. मह‍िपाल के न‍िशानदेही पर अवैध हथ‍ियार के साथ साथी द‍िनेश को पकड़ा गया. एडीजी क्राइम द‍िनेश एमएन ने मीड‍िया को बताया क‍ि मह‍िपाल झूठी धमकी द‍िलाकर सुरक्षा लेने, दूसरों के हथ‍ियार रखने और कब्‍जा करने की श‍िकायतों पर कार्रवाई की जा रही है. गोचर भूम‍ि पर मकान बनाने पर कार्रवाई के ल‍िए ज‍िला प्रशासन को ल‍िखा जाएगा.

Related posts

गहलोत के तंज पर मंत्री पियूष गोयल का पलटवार: बोले – अपने विधायकों को ‘बिकाऊ’ कहते हैं सीएम; राज्यवर्धन बोले- दाएं हाथ से ‘जादू’ बाएं से घोटाला

Report Times

Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले में बड़ी कामयाबी: पेपर झारखंड से ही लीक होने के मिले हैं सबूत, प्रोफेसर ने वॉट्सऐप पर मास्टरमाइंड को भेजा था पेपर, अब तक संजीव मुखिया गैंग से जुड़े 19 आरोपी अरेस्ट

Report Times

डूंगरपुर में मिला विस्फोटक धौलपुर की फैक्ट्री से अजमेर भेजा गया, कैसे पहुंचा? जांच में जुटी पुलिस

Report Times

Leave a Comment