Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशलहादसा

प्रतापगढ़ में भूकंप, 4 घंटे के भीतर ही महसूस किए गए 2 झटके

REPORT TIMES ; आज (27 जुलाई) सुबह प्रतापगढ़ में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए हैं. धमोत्तर क्षेत्र के टांडा, मानपुरा, करमदीखेड़ा, सिद्धपुरा में भूकंप के झटके महसूस हुए. सुबह 7:55 बजे व 11:15 बजे 2 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस संबंध में जिला कलेक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने एडवाइजरी की जारी की है. इसी हफ्ते बुधवार रात को भी प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा जिले की सीमा पर स्थित गांवों में तेज धमाके के साथ जमीन हिलने लगी थी. इसके बाद अफरा-तफरी मच गई. कई लोगों ने इसे विस्फोट समझा तो कुछ ने भूकंप.

पेट्रोल पंप का वीडियो आया सामने

जानकारी के मुताबिक, 7:55 बजे वाले भूकम्प की तीव्रता 3.3 रही और 11:15 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिपोर्ट नहीं की हुई है. जिला कलेक्टर डॉक्टर अंजली राजोरिया ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से ना घबराने की अपील की है और एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा कि किसी प्रकार का कोई खतरा नहीं है.

वहीं, पेट्रोल पंप का वीडियो भी सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में भूकंप के दौरान धरती हिलती हुई दिख रही है. 4 दिन के भीतर ही 2 भूकंप ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है.

23 जुलाई को भी आया था भूकंप

हालांकि नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया था कि रात 10:21 बजे 3.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए थे. तब भूकंप का केंद्र बांसवाड़ा जिले में 10 किमी गहराई पर रहा, लेकिन इसके झटके प्रतापगढ़ के धमोतर, बोरी, टांडा, आमलीपाड़ा और आस-पास के गांवों तक महसूस किए गए.

Related posts

सीजफायर के बाद किन तीन मुद्दों पर बात करना चाहता पाकिस्तान? ख्वाजा आसिफ ने बताया

Report Times

आशीष  बने नगर अध्यक्ष 

Report Times

उदयपुर में मेडिकल स्टोर और गोदाम से डेढ़ करोड़ रुपए की नशीली दवाइयां बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Report Times

Leave a Comment