Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानस्पेशल

‘कई योजनाएं सिरे नहीं चढ़ पाती’, राजस्थान के सीएम ने सरकारी विभागों को दी आपसी समन्वय से काम करने की नसीहत

REPORT TIMES :  राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (Bhajanlal Sharma) ने सोमवार को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय ‘संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह’ में महत्वपूर्ण बयान दिया. उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में आपसी समन्वय की कमी के कारण कई योजनाएं सिरे नहीं चढ़ पाती हैं. सीएम ने उदाहरण देते हुए कहा कि एक विभाग सड़क बनाता है, लेकिन दूसरा विभाग उसी सड़क को कुछ समय बाद खोद देता है, जिससे अनावश्यक संसाधनों की बर्बादी होती है.

समन्वय और दीर्घकालिक योजना की आवश्यकता

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि विभागों को आपसी समन्वय से काम करना चाहिए और दीर्घकालिक योजनाएं बनानी चाहिए. उन्होंने कहा कि वर्तमान में योजनाएं अल्पकालिक सोच के साथ बनाई जाती हैं, जबकि आवश्यकताएं तेजी से बदलती हैं. इसलिए, हमें अगले 20 से 30 साल के दृष्टिकोण से योजना बनानी चाहिए. इस संदर्भ में, राज्य सरकार ‘विकसित राजस्थान 2047’ विजन डॉक्यूमेंट तैयार कर रही है, जिसमें भविष्य की जनसंख्या के अनुरूप दीर्घकालिक योजनाओं को समाहित किया जा रहा है.

भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाएं योजना

मुख्यमंत्री ने जनसंख्या वृद्धि का उदाहरण देते हुए कहा कि हमें भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर आधारभूत संरचना विकसित करनी होगी. उन्होंने कहा कि कई बार किसी गांव या कॉलोनी में पाइपलाइन इस आधार पर डाली जाती है कि वहां कितनी जनसंख्या है, लेकिन जब तक पाइपलाइन डालने का काम पूरा होता है, वहां की आबादी डबल हो जाती है. इसलिए, हमें भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजना बनानी चाहिए.

Related posts

विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे : पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

Report Times

Delhi’s Mundka Fire: मुंडका बिल्डिंग के भीषण हादसे के लिए इमारत का डिजाइन है बड़ा कारण! जानें- और क्‍या कहते हैं DFS के पूर्व डायरेक्‍टर

Report Times

युवती का अश्‍लील वीड‍ियो वायरल हुआ तो युवक को भ‍िजवाया जेल, 5 लाख में समझौता; कमरे में बंद करके बेल्‍ट से पीटा

Report Times

Leave a Comment