Report Times
latestOtherकरियरजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानस्पेशल

अगस्त में बैंक जाने से पहले जान लें ये तारीखें! 9 दिन रहेंगे बंद,देखें लिस्ट

REPORT TIMES : अगस्त का महीना शुरू होते ही त्योहारों की शुरुआत हो जाती है. ऐसे में छुट्टियां भी खूब होती हैं. अगस्त 2025 में फेस्टिवल की शुरुआत के साथ बैंकों में छुट्टियों की भरमार देखने को मिलेगी. अगस्त महीने में लॉन्ग वीकेंड का भी लाभ बैंक कर्मियों को मिलने वाला है. इस वजह से राजस्थान के सभी बैंक अगस्त महीने में 9 दिन बंद रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वेबसाइट पर बैंकों की छुट्टियों की सूची जारी की गई है, जिसकी जानकारी यहां दी गई है.

अगस्त में पड़ने वाली छुट्टियों की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है:

तारीख और छुट्टी का कारण:

  • 3 अगस्त (शनिवार): फर्स्ट सैटरडे (पहला शनिवार)
  • 4 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 10 अगस्त (शनिवार): सेकेंड सैटरडे (दूसरा शनिवार)
  • 11 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 15 अगस्त (गुरुवार): स्वतंत्रता दिवस
  • 18 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 24 अगस्त (शनिवार): फोर्थ सैटरडे (चौथा शनिवार)
  • 25 अगस्त (रविवार): साप्ताहिक अवकाश
  • 26 अगस्त (सोमवार): रक्षा बंधन

इन बातों का रखें ध्यान

हालांकि बैंकों में छुट्टियां रहेंगी, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी. आप NEFT, RTGS, UPI और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा, एटीएम से पैसे निकालने और जमा करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. इसलिए, अगर आपका काम ऑनलाइन हो सकता है, तो चिंता की कोई बात नहीं है. लेकिन चेक जमा करने, बैंक में जाकर पैसे निकालने या अन्य व्यक्तिगत कामों के लिए आपको बैंक खुलने का इंतजार करना होगा. इसके अलावा यह ध्यान रखना जरूरी है कि कुछ छुट्टियां सिर्फ कुछ ही राज्यों में लागू होंगी। जैसे, स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे, जबकि रक्षा बंधन की छुट्टी कई राज्यों में होती . इसलिए, अपने राज्य के हिसाब से छुट्टियों की लिस्ट एक बार जरूर जांच लें.

Related posts

लोहिया स्कूल की छात्रा मिताली जांगिड़ का सम्मान

Report Times

Pension: आचार संहिता के बाद 15 % प्रतिशत बढ़ेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 30 जून तक करा सकेंगे सत्यापन

Report Times

पश्चिमी राजस्थान में अब मनरेगा के तहत नहीं होगा टांकों का निर्माण, सरकार के फैसले के बाद भारी विरोध

Report Times

Leave a Comment