Report Times
latestOtherआक्रोशजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

सचिन पायलट के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोश, थाने के बाहर जुटे समर्थक

 

REPORT TIMES : सचिन पायलट के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से गुर्जर समाज भड़क गया है. चाकसू (जयपुर) में युवाओं और समर्थकों ने थाने में ज्ञापन दिया है. ज्ञापन में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है. एक सोशल मीडिया पोस्ट पर कमेंट में पायलट के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. पायलट समर्थक इसी बात से नाराज है. सैकड़ों युवा और समर्थक चाकसू थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. गुर्जर समाज के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाली है.

आरोप- नफरत फैलाने की साजिश हो रही है

आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में नफरत फैलाने की साजिश की जा रही है. ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि आरोपी की पहचान कर उसके विरुद्ध आईटी एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाए. ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ करने से बचे.

पुलिस ने उचित कार्रवाई का दिया आश्वासन 

पुलिस अधिकारियों ने ज्ञापन लेने के बाद निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

सचिन पायलट के सब्र का अंत! आलाकमान से पूछा मीटिंग के बाद भी क्यों कार्रवाई नदारद?

Report Times

Realme के 5000mAh बैटरी और 50MP ट्रिपल कैमरा फोन पर मिल रही 4000 रुपये की छूट, 10,000 रुपये से कम में करें खरीददारी

Report Times

शेर के नाखून हाथी के दांत सोशल मीडिया विज्ञापन देख पहुंचे ‘ग्राहकों’ ने जब्त कर लिया सामान

Report Times

Leave a Comment