Report Times
Otherउदयपुरवाटीचिड़ावाझुंझुनूंताजा खबरेंनवलगढ़प्रदेशहैल्थ

झुंझुनूं जिले में 96 पहुंचा पॉजिटिव का आंकड़ा, 3 नए मिले

झुंझुनूं। जिले में जहां रात तक 3 नए कॉरोना पॉजिटिव मिले थे।  छावसरी, मणकसास और नवलगढ़ में एक-एक पॉजिटिव मिला था। तो वहीं अब सुबह तक 4 मामले और पॉजिटिव आए हैं। ऐसे में जिले में कॉरोना पॉजिटिव का आंकड़ा अब बढ़कर 96 हो गया है। ये ही गति रही तो इसी माह जिले में 100 का आंकड़ा पार हो सकता है। बीडीके अस्पताल के पीएमओ शुभकरण कालेर ने बताया की नए मामलों में चनाना का 24 वर्षीय युवक, बुहाना के थली गांव का 31 वर्षीय युवक, देवराला का 23 वर्षीय युवक और झुंझुनूं के वार्ड 29 का 47 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी राज्य के बाहर से लौटे हैं। फिलहाल इनकी ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है। वहीं झुंझुनूं जेल के सभी सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने काफी राहतभरी सांस ली है।

Related posts

त्यौहार के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष रेल सेवा के फेरे बढ़ाए

Report Times

बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए अमेरिका-भारत को जारी रखना होगा सहयोग – ब्लिंकन

Report Times

उदयभानु चीब को बनाया गया यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष, बीवी श्रीनिवास की लेंगे जगह

Report Times

Leave a Comment