Report Times
Otherताजा खबरेंदिल्लीलाइफ स्टाइललेखस्पेशल

कॉरोना के कहर में कॉमिक्स बनी बच्चों की साथी

कॉरोना के कहर के कारण बच्चों को घरों की चारदीवारी में रखना अभिभावकों के लिये बड़ी चुनौती बन गया है लेकिन उनकी इस परेशानी को सोशल मीडिया शेयर की जा रही और कई आनलाइन एैप पर उपलब्ध कॉमिक्स ने कुछ हद तक दूर कर दिया है ।कॉरोना वायरस ने उन्हें खेल के मैदान और दोस्तों से दूर कर दिया और टीवी पर वही कार्टून बार बार देखकर ऊब होने लगी है लेकिन बंद के कारण घरों में रहने को मजबूर बच्चों को कॉमिक्स की दुनिया लुभा रही है जिसमें चाचा चौधरी, साबू, बिल्लू , पिंकी , नागराज और सुपर कमांडो ध्रुव जैसे किरदार हैं ।

लोग व्हाट्सऐप पर चाचा चौधरी, साबू, पिंकी, नागराज, इंद्रजाल, चंपक और लोटपोट जैसी कॉमिक्स शेयर कर रहे हैं और बच्चे भी इन कॉमिक्स का खूब आनंद ले रहे है। नोएडा में रहने वाली प्रतिभा सिंह ने बताया कि उन्हें उनकी एक मित्र ने व्हाट्सऐप पर इन कॉमिक्स की पीडीएफ फाइल भेजी थी। उन्होंने अपनी बेटी को ये कॉमिक्स पढ़ने को दीं और उनकी बेटी खूब चाव से इन्हें पढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि मेरी बेटी तो चाचा चौधरी और साबू को खूब पसंद कर रही है। मैंने अपनी दोस्तों को भी ये फाइल भेजी हैं ताकि उनके बच्चे भी हमारे बचपन में लोकप्रिय रहीं इन कॉमिक्स का आनंद ले सकें। इसी तरह कई ऑनलाइन प्लेटफार्म लॉकडाउन के मद्देनजर बच्चों के लिए निशुल्क किताबें पढ़ने एवं उन्हें मुफ्त डाउनलोड करने की सुविधा दे रहे हैं। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) अपनी चुनिंदा और लोकप्रिय किताबों को मुफ्त में डाउनलोड कराने की सुविधा मुहैया करा रहा है।

 

Related posts

हनुमान बेनीवाल की मांग मानी, नागौर जिले के कुचामन सिटी में हुई नीट परीक्षा रद्द

Report Times

डकैती की योजना बनाते तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार: दो नाबालिग को भी किया निरुद्ध, रीको एरिया में बैंक में लूट की कर रहे थे प्लानिंग

Report Times

30 अप्रैल को हो गई अवधि समाप्त, DYFI ने उठाया मुद्दा

Report Times

Leave a Comment