Report Times
Otherक्राइमचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : सड़क तोड़ने वाले के खिलाफ मामला दर्ज

चिड़ावा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड चार में कॉलेज रोड़ स्थित मस्जिद से शनिदेव मंदिर तक कल रात पालिका की बगैर स्वीकृति के लाखों रुपए की सीसी रोड को पूरी तरह से तोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि किसी के द्वारा अपने घर पर पानी का कनेक्शन लेने के लिए सड़क को तोड़ कर नई पाइप लाइन डलवाई गई है। मजे की बात ये है कि 15-20 फ़ीट चौड़ी व करीब 150 मीटर लंबी शहर की मुय सीसी रोड़ को रातों रात तोड़ कर पानी के पाइप भी डाल दिए गए और पालिका प्रशासन को भनक तक नहीं लगी।

इतना ही नहीं नगरपालिका की लाखों रुपए की रोड़ टूटने के पश्चात भी किसी जिम्मेदार अधिकारी, कर्मचारी ने उच्च अधिकारियों को इस बात की सूचना तक देना भी मुनासिब नहीं समझा। दोपहर करीब 12 बजे पालिकाध्यक्ष मधु शर्मा को किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल पर जानकारी दी गई कि कॉलेज रोड़ पर कुछ लोगों ने सड़क को पूरी तरह से तोड़ दिया है जिससे लोगों कै आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। इस पर पालिकाध्यक्ष ने कार्यवाहक सफ़ाई निरीक्षक संदीप लांबा को मौके पर भेजकर सारी स्थिति की जानकारी प्राप्त की। पालिकाध्यक्ष शर्मा ने अधिशाषी अधिकारी को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। पत्र की प्रति जिला कलेक्टर एवं उपखंड अधिकारी को भी दी गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाई है।

Related posts

सामाजिक एकता मंच की कार्यकारिणी का विस्तार

Report Times

किसानों का धरना जारी, नहर की मांग 

Report Times

चुनावी रैलियों और पोस्टर में नहीं दिखेंगे बच्चे, भारतीय निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जारी की गाइडलाइन

Report Times

Leave a Comment