Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

चिड़ावा : 120 साल पुराना है रामसिंह का शिवालय

ये है प्राचीन रामसिंह का शिवालय। शहर की अरड़ावतिया कॉलोनी स्थित इस प्राचीन शिवालय की स्थापना 120 साल पहले विक्रमी संवत 1957 में सेठ रामसिंह जसरापुरिया ने की। शुरुआती दिनों में उन्होंने खुद ही यहां पूजा-अर्चना का जिम्मा सम्भाला। उनके अस्वस्थ होने पर रामरतन अरड़ावतिया ने पूजा का जिम्मा सम्भाला। इसके बाद ये ही पूजा करते रहे। बाद में इनके पुत्र बजरंगलाल अरड़ावतिया ने पूजा की और अब अंजनी अरड़ावतिया मंदिर में पुजारी हैं।

https://youtu.be/iniJBNSjUYs

इस प्राचीन शिवालय की खास बात ये है कि चिड़ावा शहर का यह सबसे बड़ा शिवलिंग है। नन्दी की भी बड़ी मूर्ति लगी है। वहीं कच्छप रूप में श्री हरि भी यहां विराजे हैं। भगवान आशुतोष पार्वती, गणेश, कार्तिकेय के साथ ही यहां हनुमानजी की मूर्ति भी स्थापित है। शिवालय में गौमाता भी निवास करती हैं। पीपल का पेड़ और प्राचीन कीर्ति स्तम्भ मंदिर की प्रतिष्ठा और धार्मिक महत्व को बढ़ा रहे है। एक बार अवश्य इस नयनाभिराम शिवालय के दर्शन कीजिए।
कल फिर एक नए शिवालय में मिलेंगे….हर हर महादेव

Related posts

होली स्पेशल: बनाये स्वादिष्ट दही पापड़ी चाट, देखें पूरी रेसिपी

Report Times

इंडिया गठबंधन में सीट बंटवारे पर सचिन पायलट का बड़ा बयान आया सामने, इन राज्यों में कांग्रेस नहीं करेगी गठबंधन!

Report Times

रतन टाटा की वसीयत में बड़ा खुलासा, इस ‘मिस्ट्रीमैन’ को मिलेंगे 500 करोड़ रुपए

Report Times

Leave a Comment