Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

चिड़ावा : संतों ने चिता भस्म पर की थी सिद्धेश्वर महादेव की स्थापना

चिड़ावा। ये है गौशाला रोड स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर। इस मंदिर के शिवालय में विराजे महादेव के शिवलिंग की स्थापना तकरीबन 150 वर्ष पहले दंडी नामक संत ने अन्य संतों के साथ मिलकर की।

https://youtu.be/hZo7t50j2mE

ये मंदिर ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला बनवाने वाले सेठ सूर्यमल शिवप्रसाद झुंझुनूंवाला की हवेली के बिल्कुल सामने है। सेठ-साहूकारों ने मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया। प्राचीन मंदिर और अधिक आस्था के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां रुद्राभिषेक भी करते हैं। इसके अलावा यहां सैकड़ों लोग प्रतिदिन शिवालय में दर्शनों को आते हैं। मुख्य बाजार से गौशाला रोड की तरफ जाने वाले रास्ते पर स्थित इस मंदिर में हनुमानजी की मूर्ति भी है। मंदिर का मुख्य द्वार भी काफी आकर्षण का केंद्र है। द्वार के ऊपर भगवान शिव की प्रतिमा और दोनों तरफ संतों की प्रतिमा अनायास की लोगों का ध्यान आकर्षित करती है। श्रद्धा, विश्वास और आस्था का त्रिवेणी संगम यहां देखने को मिलता है। कल फिर मिलते हैं एक ओर नए शिवालय में….हर हर महादेव

Related posts

राजस्थान के दो पुलिस अफसर राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होंगे,16 जवानों को मिलेगा पुलिस पदक

Report Times

बेटे दुष्यंत संग पिपलोदी गांव पहुंचीं वसुंधरा राजे, पीड़ित परिवार को सौंपा संविदा पर नौकरी का ऑफर लेटर

Report Times

PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पड़ रही विश्वकर्मा जयंती, BJP कर रही खास प्लानिंग

Report Times

Leave a Comment