Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

चिड़ावा : इस शिवालय में स्थापित हैं दो शिवलिंग और दो हनुमान

चिड़ावा यानी शिवनगरी के शिवालय श्रृंखला में आज हम आपको दर्शन करा रहे हैं ऐसे अद्भुत धार्मिक स्थल के जहां एक साथ दो शिवलिंग स्थापित है। जी हां ऐसा अमूमन शायद ही देखने को मिले एक ही शिवालय में दो शिवलिंग विराजित हों। लेकिन ये नजारा आपको देखने को मिलेगा शहर की पुरानी तहसील रोड स्थित काशीराम डालमिया की बगीची में। इन दो शिवलिंग की स्थापना 150 से भी अधिक साल पहले काशीराम डालमिया ने की थी। इनमें एक शिवलिंग का नाम काशी रामेश्वर है। इससे भी अद्भुत संयोग की बात ये भी है कि यहां शिवालय से बाहर निकलते ही आहते में हनुमानजी महाराज की भी 2 मूर्तियां सिन्दूरवदन में विराजित हैं। चौक में लगा बिल्व वृक्ष और केले के पौधे के चलते इस स्थल का धार्मिक महत्व और भी अधिक बढ़ा है। बगीची में धार्मिक पूजा-पाठ के कार्य चलते रहते हैं। इस बगीची के वर्तमान महंत पं.शिवकुमार दाधीच हैं, जिन्हें लोग शिवजी महाराज के नाम से जानते हैं। जिनसे पूर्व इनके भाई, पिता और दादा ही इस बगीची के महंत रहे हैं। आप भी एक बार जरूर इन दिव्य धाम के दर्शन करने बगीची में अवश्य पधारें। हम कल फिर मिलेंगे के और शिवालय में इसी तरह की अद्भुत गाथा के साथ..हर हर महादेव…देखें ये वीडियो

https://youtu.be/aUUTiEj1epI

Related posts

बुहाना के कुहाड़वास गांव में 11 केवी का तार टूटने से लगी आग, गरीब किसान के घर टूटा दुःख का पहाड़

Report Times

किरोड़ी मीणा की चुप्पी और इशारे, एसआई भर्ती विवाद पर क्या चल रहा है

Report Times

तीन राज्यों में चुनावी हार को 2024 की जीत का सूत्र क्यों बता रही है कांग्रेस?

Report Times

Leave a Comment