Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानहैल्थ

झुंझुनूं : चिकित्सकों के वाहन रहेंगे अब टोल मुक्त

झुंझुनूं। जिले में अब सरकारी सेवा में कार्यरत चिकित्सकों को जिले में टोल टैक्स वाली सड़कों पर टैक्स टोल नहीं देना पड़ेगा। इसके लिए जिला कलेक्टर उमरदीन खान ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें बताया है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला एवं खंड स्तरीय सभी अधिकारियों सहित झुंझुनू जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारीयों को राष्ट्रीय कार्यक्रम की शत प्रतिशत उपलब्धि, महामारी, मौसमी बिमारियों के नियंत्रण एवं निरंतर मॉनिटरिंग हेतु निजी वाहनों से भी आकस्मिक भ्रमण करना पड़ता है। जिस पर राष्ट्रीय व राज्य मार्ग के टोल टैक्स पर लिए जाने वाले टोल से मुक्त रखा गया है। इससे पहले इसके लिए राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ की ओर से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर टोल मुक्त करने की मांग की गई थी। जिस पर जिला कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से आदेश देकर चिकित्सकों को बड़ी राहत दी है। इस पर सभी चिकित्सकों ने सीएमएचओ डॉ. सीएल गुर्जर एवं पीएमओ डॉ.शुभकरण कालेर का आभार जताया है।

Related posts

Sugarcane Juice Side Effects: डाइटिशियन से जानिए किन लोगों को गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए?

Report Times

जब सैफ अली खान ने उड़ाया था सलमान खान के भाई का मजाक

Report Times

मां- बेटे को क्यों मिला आजीवन कारावास? वजह जान चौंक जाएंगे आप

Report Times

Leave a Comment