Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

बावलिया की क्रीड़ा स्थली में भूतेश्वर का वास

एक बार अवश्य इस शिवालय में भोलेनाथ के भूतेश्वर के रूप में दर्शन करने अवश्य पधारें। कल फिर एक नए शिवालय में मिलेंगे। तब तक के लिए देखते रहे हमारी खबरें । हर हर महादेवशिवनगरी के शिवालय श्रृंखला में आज हम आपको लेकर आए हैं परमहंस पं.गणेश नारायण बावलिया बाबा के समाधि स्थल के पास स्थित बाबा की क्रीड़ा स्थली रहे श्मशान घाट में अवस्थित भूतनाथ बाबा के शिवालय में।

https://youtu.be/3jULjanzqJc

ये शिवालय करीब 80 साल पहले चूड़ीवाल परिवार ने बनवाया। शिवालय की खास बात ये है कि इस शिवालय के बिल्कुल पीछे पूरी विस्तृत श्मशान भूमि है। वहीं इसके बिल्कुल सामने सैकड़ों साल पुराना विशाल वटवृक्ष लगा हुआ है। इसी तरह एक तरफ बावलिया बाबा का समाधि स्थल, गोगामेड़ी है तो यहां पीपल का वृक्ष भी लगा हुआ है। सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं का तांता कोरोनाकाल में भी यहां लगा हुआ है। इस शिवालय के बिल्कुल पीछे श्मशान में सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव लिया गया है। प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। जल्द ही कार्य शुरू होगा। शिवालय के बाहर पार्क के लिए दीवार जरूर बनाई गई, लेकिन अब तक पार्क तैयार नहीं हुआ। यहां साल में दो बार बावलिया बाबा पुण्यतिथि और गोगा नवमी पर विशाल मेला भी आयोजित होता है। एक बार अवश्य इस शिवालय में भोलेनाथ के भूतेश्वर के रूप में दर्शन करने अवश्य पधारें। कल फिर एक नए शिवालय में मिलेंगे। तब तक के लिए देखते रहे हमारी खबरें । हर हर महादेव

Related posts

सचमुच जादुई है लाल डायरी, गहलोत जादूगर हैं तो गुढ़ा उनका जिन्न

Report Times

राजस्थान के झुंझुनूं में पहुंचे अभिनेता जैकी श्रॉफ, लोहार्गल धाम के सूर्यनारायण मंदिर में किए दर्शन

Report Times

Sultanpur Crime News: सुल्तानपुर में डॉक्टर हत्याकांड के आरोपी की गोली मारकर हत्या

Report Times

Leave a Comment