Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : विहिप व बजरंगदल की जिला कार्यकारिणी की बैठक

चिड़ावा। संघ कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक के मुख्य अतिथि प्रांत मठ मंदिर कार्यकारिणी सदस्य रामानंद पाठक थे। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष सुभाष व्यास ने की। इस दौरान कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से रमेश स्वामी को नगर अध्यक्ष बनाया गया। संगठन की दृष्टि से नया जिला बनने पर पाठक ने प्रखंड पालकों की जिम्मेदारी सौंपी। जिसमें अजय मनिठिया और अशोक शर्मा को पिलानी प्रखंड, गणेश चेतीवाल और किशोरी को सूरजगढ़, रमेश स्वामी और सुनिल सिद्धड़ को अडूका, सुभाष व्यास व बैजनाथ मोदी को चिड़ावा प्रखंड की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान एड.सुरेंद्र प्रताप सिंह, दीपक कौशिक, महेंद्र सैनी अनूप केडिया, जयसिंह पायल मौजूद थे।

Related posts

राजस्थान के लिए नड्डा का टारगेट 2 करोड़, क्या है इसके पीछे की रणनीति?

Report Times

20 रुपये के लिए बाउंसर ने फोड़ दी युवक की आंख, नाक और जबड़ा, जानें- कैसे शुरू हुआ विवाद

Report Times

जिला महामंत्री राजेश दहिया के नेतृत्व में झुंझुनूं जनसभा में पहुंचे सैंकड़ो कार्यकर्ता

Report Times

Leave a Comment