Report Times
Otherक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह को दबोचा

चिड़ावा क्षेत्र में तीन दिन पूर्व हुई पिकअप चोरी मामले में पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले में अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में हरियाणा के तोशाम थाने के बिरन गांव निवासी सतीश उर्फ़ कालिया के साथ संदीप उर्फ़ मोटिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चुराई गई पिकअप व एक कार बरामद कर ली गई है। आरोपियों ने 18 जुलाई की रात एक होटल के बाहर से पिकअप चुराई थी। डीएसपी सुरेश शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थाना अधिकारी लक्ष्मीनाराण सैनी के नेतृत्व में इस मामले में फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य चोरियों के मामले के खुलासे की उम्मीद है।

Related posts

राजनीति की दशा, दिशा और परिभाषा बदलने वाले मोदी सरकार के आठ साल

Report Times

Aaj Ka Love Rashifal : आज आपका प्रेम और वैवाहिक जीवन कैसा रहेगा, पढ़ें सोमवार का लव राशिफल

Report Times

सतना : प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

Report Times

Leave a Comment