Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : सैनिक का हुआ हृदयाघात से निधन

चिड़ावा की चौधरी कॉलोनी निवासी पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी गुलझारीलाल जानू के पुत्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जो कि गोवा में सेना में ड्यूटी पर तैनात थे। जिसका बुधवार सुबह भूतनाथ मंदिर के पास मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार पूर्व एडीइओ जानू के पुत्र प्रदीप कुमार जानू की गोवा में ड्यूटी थी। जिसे 19 जुलाई की शाम को अचानक हार्ट अटैक आया। जिसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसका पार्थिव शरीर बुधवार सुबह चिड़ावा पहुंचा। आर्मी के जवान प्रदीप कुमार करीब 14 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। जिनका गत वर्ष ही नायब सुबेदार के रूप में प्रमोशन भी हुआ। प्रदीप की आठ वर्षीय बेटी अनुषा ने मुखाग्नि दी।

Related posts

झुंझुनूं जिले की अंडर 17 टीम को किया रवाना : भीलवाड़ा में राज्यस्तरीय टूर्नामेंट में करेगी जिले का प्रतिनिधित्व

Report Times

राजस्थान में बारिश से हर तरफ जल सैलाब, 20 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद; जानें कहां कब तक छुट्टी

Report Times

 देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये बनी हुई है

Report Times

Leave a Comment