Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : पुलिस के हत्थे चढ़े हरियाणा के दो वाहन चोर, पिकअप बरामद

चिड़ावा में कुछ दिन पहले सूरजगढ़ बाइपास रोड से पिकअप चोरी के मामले में पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पहले से ही मामले दर्ज हैं। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी की पिकअप व एक अन्य कार बरामद की है। डीएसपी सुरेश शर्मा ने बताया कि 18 जुलाई को नहरड़़ निवासी मानसिंह ने थाने में रिपोर्टदी थी कि उनकी पिकअप बाइपास रोड पर होटल के बाहर खड़ी थी। जो कि रात को चोरी हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे। जिसमें कुछ युवक कार में सवार होकर आते नजर आते हैं। जो कि पिकअप को चोरी कर ले जाते हैं। पुलिस ने चोरों का फुटेज के आधार पर पीछा किया। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि चोर पिकअप लेकर तोशाम के पास आ रहे हैं। जिस पर पुलिस ने तोशाम के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद दो आरोपी पिकअप लेकर आए। जिसे रोकने के प्रयास किए तो भागने लगे। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। जिसमें पूछताछ में अपने आप को बिरण थाना तोशाम निवासी सतीश उर्फ कालिया और बिरण निवासी संदीप उर्फ मोटिया बताया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को बरामद कर लिया। पुलिस टीम में एसआइ महेश कुमार, हैड कांस्टेबल दयाराम, कांस्टेबल महेंद्र, प्रमेश कुमार, स्टेशल टीम प्रभारी वीरेंद्र यादव, एएसआइ कल्याणसिंह, एचसी सत्यनारायण, हरिराम, दिनेश, जितेंद्र, शशिकांत, अंकित, सुरेश, अनिल, प्रदीप कुमार आदि शामिल थे।

Related posts

रीट रिजल्ट को लेकर अपडेट, रीट के रिजल्ट में हो सकती है देरी

Report Times

‘कवच’ होता तो हादसा नहीं होता, जानिए क्या है यह अलर्ट सिस्टम कैसे काम करता है

Report Times

2,000 की SIP से बनेगा 2 करोड़ का फंड, करोड़पति बनने का ये है फॉर्मूला

Report Times

Leave a Comment