Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंविदेश

आमिर की तुर्की राष्ट्रपति की पत्नी से मुलाकात पर भारत में विरोध

इस्तांबुल।अभिनेता आमिर खान फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग के लिए तुर्की में हैं। इस दौरान उन्होंने तुर्की की प्रथम महिला एमिन एर्दोगन से 15 अगस्त को इस्तांबुल में राष्ट्रपति निवास पर मुलाकात की। इस बैठक की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। स्थानीय तुर्की मीडिया में आई खबरों के अनुसार, यह बैठक आमिर के अनुरोध पर हुई। अभिनेता और एमिन ने अपने आमिर और उनकी पत्नी किरण राव द्वारा शुरू की गई पाणि फाउंडेशन सहित विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा की। अभिनेता ने यह भी बताया कि कैसे किरन थोड़ी देर के लिए तुर्की में रहीं थीं। वहीं इस मुलाकात के बाद आमिर भारत मेें ट्रोल हो रहे हैं।  ज्ञात रहे कि तुर्की के राष्ट्रपति भारत विरोधी बयान दे रहे हैं। उनके इसी रुख के बावजूद आमिर का राष्ट्रपति की पत्नी से मिलना लोगों को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा।

Related posts

ग्रेटर नोएडा में लॉन्च होगी नई इंडस्ट्रीयल प्लॉट स्कीम

Report Times

सभी सरकारी और RBSE स्कूलों का एक समय होगा

Report Times

‘सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से स्तब्ध हूं’, करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मर्डर तो ये बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत

Report Times

Leave a Comment