Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : घायल गोवंश मिलने से फैली सनसनी

चिड़ावा। ओजटू से झुंझुनूं की ओर जाने वाले रास्ते पर अत्यधिक घायल अवस्था में गोवंश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर गौ रक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायल गौवंश को गोगाजी मन्दिर के पास स्थित नन्दीशाला लेकर आए और नन्दीशाला में गोवंश का उपचार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोवंश
को ज्वलनशील पदार्थ डालकर गंभीर रूप से घायल किया गया है। सूचना पर तहसीलदार ज्वालासहाय मीणा भी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। गौरक्षा दल सदस्यों ने बताया कि गौरक्षा दल सदस्यों को ओजटू निवासी मोनू डांगी, प्रेम डांगी, बिल्लू डांगी, राजेश डांगी, पवन डांगी, नमन डांगी, कर्मवीर ढेवा ने सूचना दी। सूचना मिलने पर गौरक्षक बाबूसिंह राजपुरोहित, भवानीसिंह राठौड़, विक्की हर्षवाल, आकाश सैनी,
भरत सैनी, विनय सोनी देव योगी, नवीन सैनी मौके पर पहुंचे। सुशील गुप्ता की पिकअप में घायल गोवंश को डाला गया और नन्दीशाला लाया गया। इसके बाद पशु चिकित्सकों डॉ.विजयसिंह व
डॉ.रामबिहारी ने घायल गोवंश का उपचार किया। तहसीलदार ज्वालासहाय मीणा ने नन्दीशाला में गौरक्षा दल सदस्यों से पूरी घटना की जानकारी ली।

Related posts

गूगल और मेटा पर शिकंजा, ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में ED ने भेजा नोटिस

Report Times

मर्यादा पुरुषोत्तम राम का चरित्र भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लिए अनुकरणीय : प.तिवाड़ी

Report Times

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल बने Tata Trust के चेयरमैन, 3 बच्चों के साथ संभालेंगे कारोबार

Report Times

Leave a Comment