Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

चिड़ावा : आस्था ऐसी की घर के प्रवेश द्वार के पास ही बना लिया शिवालय

चिड़ावा यानी शिवनगरी में हमने अब तक आपको काफी शिवालयों के दर्शन कराएं हैं। लेकिन आज हम जिस शिवालय के दर्शन करा रहे हैं। जो एक भक्त की सच्ची भक्ति और आस्था के संकल्प का जीता जागता उदाहरण है।

पूरी वीडियो स्टोरी देखने के लिए नीचे तस्वीर पर क्लिक करें-

https://youtu.be/bft_Ut5KBLs

पूर्व पार्षद सुरेश जलिन्द्रा शिव के प्रति काफी आस्था रखते हैं। उसी आस्था के चलते करीब 26-27 साल पहले उन्होंने मंड्रेला रोड पर बिंवाल भवन के पास से गौशाला की तरफ आने वाले रास्ते पर अपने मकान के निर्माण के समय घर के द्वार के बिल्कुल बाहर एक शिवालय के लिए स्थान छोड़ा। कुछ समय बाद उन्होंने यहां शिवालय और पास ही हनुमान मंदिर बनवाया और शिवलिंग व अन्य मूर्तियों को विधि पूर्वक स्थापित करवाया गया। हनुमान जी महाराज की यहां एक छोटी सिंदुर्वदन और एक बड़ी नयनाभिराम मूर्ति यहां स्थापित है। शिवालय में सुरेश जलिन्द्रा स्वयं सुबह-शाम पूजा-पाठ करते हैं। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालु आस्था की इस ठौर पर शीश नवाने आते हैं। एक बार जरूर आप भी यहां पधारें और भक्त की आस्था के केंद्र महादेव और रुद्रवतार हनुमानजी के दर्शन कीजिए। अब दीजिए हमें इजाजत…कल फिर मिलेंगे..एक और शिवालय में…हर हर महादेव

 

Related posts

स्वामित्व योजना के तहत आपको भी बनवाना है अपना प्रॉपर्टी कार्ड तो ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Report Times

रसेल के दम पर कोलकाता ने राजस्थान को हराया, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार

Report Times

बृजभूषण के करीबी, 15 साल से खेल रहे दांव-पेंच… कौन हैं WFI के नए अध्यक्ष संजय सिंह?

Report Times

Leave a Comment