Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थान

चिड़ावा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया ज्ञापन

चिड़ावा। राज्य सरकार की गलत नीतियों के विरोध में भाजपा ने आज तहसीलदार ज्वालासहाय को ज्ञापन दिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुनील लांबा, जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, चिड़ावा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा एवं सुलताना नगर मंडल बलजीत शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में किसानों की समस्याओं खराब पशुओं के गिरदावरी करवाने ,पेट्रोल डीजल पर वैट बढ़ोतरी, लाचार कानून व्यवस्था, अवैध बजरी खनन , बेहाल युवाओं की रोजगार की समस्या ,संविदा कर्मियों को स्थाई करने की मांग, गो संवर्धन तथा कोरोना कुप्रबंधन आदि समस्याओं पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने की मांग भी उठाई गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र कटेवा ,भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष सुरेश जलिंद्रा, गंगाधर सैनी, मंडल मंत्री सुशील डाबला, भाजपा जिला मंत्री सुनीता स्वामी, जिला प्रवक्ता राकेश पाटन, डॉ. बीएल वर्मा, सुलताना मंडल महामंत्री हितेंद्र पचार ,राजकुमार मुंड, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुलताना आशु सिंह शेखावत आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

JAAT सनी देओल की ये ख्वाहिश कभी नहीं हो पाएगी पूरी

Report Times

बालों को स्टाइलिश लुक देने का ट्रेंड काफी बढ़ गया, जाने नए स्टाइल के बारे में

Report Times

जीवनी स्कूल में नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का किया सम्मान

Report Times

Leave a Comment