Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशलाइफ स्टाइल

बालों को स्टाइलिश लुक देने का ट्रेंड काफी बढ़ गया, जाने नए स्टाइल के बारे में

बीते कुछ समय से बालों को स्टाइलिश ( Stylish look of hair ) लुक देने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. ऐसे में आज के समय में बालों को स्टाइलिश बनाने के लिए लोग हेयर ब्लीचिंग और हेयर कलरिंग का इस्तेमाल करते है. हालाँकि ब्लीच करते समय कई बातों ( Bleaching ideas ) का ध्यान रखने की आवश्यकता होती है, क्योंकि इससे जुड़ी गलतियों को बार-बार दोहराया जाए, तो बालों को हानि भी पहुंच सकता है. आज हम आपको उन्ही बातों के बारे में बताने जा रहे हैं. हमेशा बालों के टेक्सचर के हिसाब से ही उन पर कलर करवाना चाहिए. जी दरअसल ऐसा नहीं करने पर आपको किया गया रंग अच्छा नहीं लगेगा और इसे हटाना भी सरल नहीं होता है.

पेच टेस्ट- किसी भी केमिकल युक्त प्रोडक्ट को स्किन या बालों पर लगाने से पहले उसका पेट टेस्ट करना बहुत आवश्यक होता है. ब्लीच करने के लिए बनाए गए मिश्रण को हाथों के बालों पर पहले टेस्ट कर लें. ऐसा करने से आपको पता चल जाएगा कि ये बालों को हानि पहुंचा सकता है या नहीं. यदि आपको किसी भी तरह की एलर्जी महसूस हो, तो इसे बालों पर एकदम न लगाएं.

ब्लीच की क्वालिटी- आज के समय में लोग सस्ते के चक्कर में उन केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो बालों के लिए नुकसानकारक साबित हो सकते हैं. हालाँकि इस मामले में कंजूसी ना करें क्योंकि यह बालों की स्वास्थ्य के साथ एक खिलवाड़ हो सकती है. बालों को कलर करना है, तो ब्रांड वाली ब्लीच का ही इस्तेमाल करें.

ब्लीच को खुला छोड़ना- जिस समय ब्लीच के पैकेट या बॉक्स को खोला जाए, उसी दौरान उसे बालों में लगा लेना चाहिए. जी दरअसल यदि उसे थोड़ी देर के लिए खुला छोड़ दिया जाए, तो ये बालों पर वो असर नहीं छोड़ती, जिसकी अपेक्षा होती है.

जल्दी न करें- कई लोग ब्लीच को बहुत जल्दी-जल्दी बालों में लगाने की भूल करते हैं. हालाँकि ऐसा करने से भी ये बालों पर अच्छा असर नहीं छोड़ती.

Related posts

Reservation: राजस्थान में महिला आरक्षण 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत किए जाने पर मचे बवाल पर CM भजनलाल का बड़ा बयान, बोले- बेटों को आगे बढ़ने के पूरे अवसर देगी सरकार

Report Times

CM Bhajan Lal: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा, ‘अगले दो वर्षों में किसानों सहित राजस्थान के प्रत्येक नागरिक को सुचारू बिजली आपूर्ति मिलेगी

Report Times

रीट की परीक्षा के लिए तैयार जिला प्रशासन, जिला कलक्टर कुड़ी ने बैठक कर सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारी

Report Times

Leave a Comment