Report Times
Otherचिड़ावाताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थान

चिड़ावा : भाजपा ने किया सिंगल यूज प्लास्टिक काम में ना लेने का आह्वान

चिड़ावा(राजस्थान)

रिपोर्ट- संजय दाधीच

शहर भाजपा मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के अंतर्गत मनाया जा रहा है। सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त भारत के अंतर्गत रेलवे स्टेशन चिड़ावा पर नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, वरिष्ठ नेता डॉ. बी एल वर्मा एवं महामंत्री मदन डारा की अगुवाई में, कबूतर खाना स्टैंड पर मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश जलिंद्रा, गंगाधर सैनी एवं मंडल मंत्री सुशीला डाबला के नेतृत्व में तथा भगेरिया फार्म हाउस पर उपाध्यक्ष महेंद्र चेजारा व अमित शर्मा के द्वारा प्लास्टिक जलाकर आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक काम में नहीं लेने का आग्रह किया गया और सभी कार्यकर्ताओं द्वारा प्लास्टिक यूज़ में नहीं लेने का संकल्प लिया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मोहनलाल, सुभाष, ललित मनोज, सीताराम, मुकेश वर्मा, विनोद, हरिराम योगी, विनोद, प्रेम सैनी, एडवोकेट मातु सिंह, महेंद्र मेघवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

टोंक थप्पड़ कांड में 25 फरवरी का आंदोलन स्थगित

Report Times

दीपिका का वीडीओ में चयन, गांव में खुशी का माहौल

Report Times

झुंझुनूं : 8 सीआई के तबादले, एसपी ने किए आदेश जारी

Report Times

Leave a Comment