Report Times
Otherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

जयपुर : आरक्षण को लेकर गुर्जरों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

फिर तूल पकड़ा गुर्जर आरक्षण

केन्द्र और राज्य सरकार को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

जयपुर (राजस्थान)

आरक्षण को लेकर राजस्थान में गुर्जर समाज ने एक बार फिर हुंकार भरी है. आरक्षणको लेकर गुर्जर समाज फिर धीरे-धीरे एकजुट हो रहा है. समाज के नेताओं ने राज्य और केन्द्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुये मांगें पूरी किये जाने का अल्टीमेटम दिया है. समाज के नेताओं ने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ गुर्जर एक बार फिर सड़कों पर उतर सकता है. गुर्जर समाज ने सरकार को 15 दिनों का अल्‍टीमेटम दिया है.

गुर्जर नेता विजय बैंसला ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुर्जर आरक्षण का मसौदा अभी भी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है. ऐसे में उन्होंने इसके लिये राज्य सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है. इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते कहा कि गुर्जर आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाना था, लेकिन यह भी अभी तक नहीं किया जा सका है. इसके लिये उन्होंने केंद्र सरकार को 30 दिन का अल्टीमेटम दिया है. इसके पश्चात उन्होंने समाज से आह्वान किया कि गुर्जर आरक्षण की मांग राज्य और केंद्र सरकार द्वारा नहीं मानी गई तो एक बार फिर से गुर्जर समाज आर-पार की लड़ाई लड़ेगा.

Related posts

भाजपा चिड़ावा ग्रामीण मंडल की बैठक

Report Times

काव्यांजलि कार्यक्रम में हास्य, श्रृंगार और वीर रस की कविताओं की प्रस्तुतियों ने खूब मन मोहा

Report Times

एयरटेल के 38 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को बड़ी राहत, कंपनी ने पेश किए 3 सस्ते रिचार्ज प्लान्स

Report Times

Leave a Comment