Report Times
Otherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशमध्यप्रदेशशिवपुरी

शिवपुरी : फर्जी पट्टों के जरिये करोड़ो की हेराफेरी, एक गिरफ्तार

पाँच सरकारी कर्मचारी भी शामिल

पोहरी/शिवपुरी(मध्यप्रदेश)

प्रांजल भार्गव

पोहरी अनुभाग में करीब 250 एकड़ शासकीय भूमि पर फर्जी पट्टे जारी कर किसानों से करोड़ो की ठगी का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस के पास एक फरयादी ने शिकायत कराई है जिस पर से पुलिस ने जांच के बाद 7 नामजद लोगो पर धारा 420 व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर एक आरोपी सोनू राठौर को गिरफ्तार किया है। सोनू की निशानदेही पर मुख्य आरोपी बीनू श्रीवास्तव के घर से पुलिस ने कई फर्जी पट्टो के साथ अन्य दस्तावेज ओर सील सिक्के बरामद किए है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक एसआईटी गठित की है। पुलिस ने कुल आरोपी 7 बनाए है जिसमे से 5 आरोपी शासकीय कर्मचारी बताये जा रहे है। इन आरोपियों ने करीब 147 किसानों के साथ करीब दो करोड़ रु की हेराफेरी की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद इस मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

Related posts

राजेन्द्र राठौड़ का बयान: बोले- CM अपने असंतुष्ट विधायकों को राजी करें, फिर बीजेपी RSS की बात करें

Report Times

घर मे 57 साल बाद बेटी का हुआ जन्म, परिवार वालों ने आतिशबाजी, और फूल बरसाकर किया भव्य स्वागत

Report Times

पूर्व सैनिकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

Report Times

Leave a Comment