Report Times
Otherउत्तर प्रदेशझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

राजेन्द्र राठौड़ का बयान: बोले- CM अपने असंतुष्ट विधायकों को राजी करें, फिर बीजेपी RSS की बात करें

reporttimes

भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से उनके विधायक असंतुष्ट हैं। कांग्रेस में कलह जगजाहिर हो रही है। वे अपने 19 विधायकों को संतुष्ट करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिना सोचे समझे बयान दे रहे हैं। सरकार मुख्यमंत्री के बयानों से ही चल रही है। भाजपा नेता राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि आरएसएस पर सवाल उठाने से पहले मुख्यमंत्री अपने गिरेबान में तो झांकें। सीएम को आरएसएस की पूरी जानकारी नहीं है। आरएसएस कैसा संगठन है। सीएम गहलोत को पूरी जानकारी प्राप्त कर ही आरएसएस पर बयान देना चाहिए। राजेन्द्र राठौड़ निजी प्रोग्राम में झुंझुनूं आए थे।

राठौड़ ने कहा कि आरएसएस पर बोलने से पहले मुख्यमंत्री अपने 19 असंतुष्ट विधायकों को तो राजी कर लें। ईस्टर्न कैनाल के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को 13 जिलों की चिंता नहीं है। उनको ईस्टर्न कैनाल की चिंता होती तो वे बैठक में जाते। लेकिन वे कैनाल की बैठक में नहीं गए। पहली बार राजस्थान में कानून व्यवस्था मुद्दा बना हुआ है। मैं करौली गया था। जांच समिति का अध्यक्ष था। मैंने पता किया, वहां पुलिस मूकदर्शक बनी हुई थी और दंगाई लोगों की दुकान लूट रहे थे। उनके प्रतिष्ठानों को आग लगा रहे थे।

शांति पूर्वक रैली निकाल रहे लोगों पर षड्यंत्र के तहत पथराव किया गया। दंगाइयों ने कई दिन पहले ही पत्थर अपनी छतों पर जमा कर लिए थे। बाद में पुलिस को यह कहना पड़ा कि आप ने खूब नुकसान कर लिया अब तो यहां से चले जाओ। इससे शर्मनाक बात और क्या होगी। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वम्भर पूनिया, कुलदीप पूनिया, गिरधारी खींचड़, अर्जुन महला, विजेंद्र खीचड़, राजेश बाबल, नवल स्वामी, सुधीर चाहर, पंचायत समिति सदस्य उम्मेद धनखड़, केके जानू सहित काफी संख्या में लोगों ने राठौड़ का स्वागत किया।

Related posts

किआ इंडिया की बिक्री में सुधार

Report Times

राजस्थान-छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस की नींद उड़ाएगी BJP! गहलोत के गढ़ में शाह, RSS की बैठक में नड्डा

Report Times

पोकरण सीट पर क्या कांग्रेस से बदला ले पाएगी BJP, कांटेदार जंग में मिली थी हार

Report Times

Leave a Comment