Report Times
Other

पूर्व सैनिकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।
वेतन विसंगति को दूर नहीं करने पर नाराज पूर्व सैनिकों ने शुक्रवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व सैनिक शुक्रवार को झुंझुनूं रोड स्थित सैनिक कैंटीन के पास एकत्र हुए और उन्होंने काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार को होश में आने और पूर्व सैनिकों की मांग को पूरा करने की बात कही। इस दौरान पूर्व सैनिक सेवा समिति के जिलाध्यक्ष शीशराम डांगी ने बताया कि पूर्व सैनिक ओआरओपी एक, दो और तीन में संशोधन कर विसंगतियां दूर करने की मांग की है। इस दौरान काफी संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे। पूर्व सैनिकों ने देश के लिए सेवा देने वाले पूर्व सैनिकों के साथ हो रहे भेदभाव को पूरी तरह दूर करने की मांग केंद्र सरकार के सामने रखते हुए मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।

Related posts

जोशीमठ में सेना की बैरकों तक पहुंची दरार, स्टैंड बाई पर ITBP की तीन कंपनियां

Report Times

कोटा में एक और लड़की ने किया सुसाइड, पापा से कहा था- हॉस्टल में खाना अच्छा नहीं मिलता

Report Times

रिलायंस इंडस्‍ट्रीज से जुड़ी बड़ी खबर, दिवालिया कंपनी को खरीदने का प्रपोजल मंजूर Author: Ashish Deepरिलायंस इंडस्‍ट्रीज से जुड़ी बड़ी खबर, दिवालिया कंपनी को खरीदने का प्रपोजल मंजूर Author: Ashish Deep

Report Times

Leave a Comment