Report Times
Otherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा : सोने की ईंट बताकर ठगी करने वाले पांच शातिर गिरफ्तार

चिड़ावा।राजस्थान

संजय दाधीच

नकली सोने की ईंट को असली बताकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का चिड़ावा पुलिस ने खुलासा किया है। डीएसटी टीम के सहयोग से इस गिरोह के पांच शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सन्दर्भ में चिड़ावा थाने में वार्ड 3 निवासी मनोज कुमार ने रिपोर्ट दी कि 1 अक्टूबर को वो अपनी पंखा रिपेयरिंग की दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान भरतपुर के सीकरी का निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ बालकनाथ उसके पास आया। उसने कहा कि उसे रुपयों की जरूरत है। ऐसे में उसके पास पूर्वजों की एक सोने की ईंट है। ईंट दिखाते हुए उसने ईंट के बदले रुपए देने की बात कही। लेकिन रुपए नहीं होने के चलते मनोज ने उसे मना कर दिया। लेकिन दोबारा उसके कहने पर 25 हजार रुपए फोन से गुरप्रीत के खाते में डलवा दिए। ईंट के पूरे रुपए सोमवार को देना तय हुआ। सोमवार को गुरप्रीत अपने साथ चरण सिंह, जुल्फी, रोशन सिंह और पन्ना सिंह को भी लेकर आया। इस दौरान उन्होंने 600 ग्राम की धातु की ईंट सोने की बताते हुए मनोज को सौंपी। मनोज ने अपने साथी जयपाल जखोड़ा को साथ लेकर चुपचाप ईंट को चैक कराया। ईंट नकली निकली। इसके बाद मनोज ने पुलिस थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। सीआई लक्ष्मीनारायण सैनी के नेतृत्व में चिड़ावा थाना और डीएसटी इंचार्ज संजय शर्मा सहित कुल 15 जवानों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी ठगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

Related posts

उपराज्यपाल ने की उमरान से मुलाकात , कहा- जम्मू कश्मीर सरकार उनके प्रशिक्षण का ध्यान रखेगी

Report Times

जयपुर के BSF जवान को बंगाल के मुर्शिदाबाद में मारी गोली, मौत; हिंसा प्रभावित इलाके में थी तैनाती

Report Times

टूटे घर के बाहर गैस-चूल्हा लिए बैठी है पेशाब कांड वाले प्रवेश की पत्नी, बोली- दो दिन से बच्चे भूखे हैं

Report Times

Leave a Comment