Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानस्पेशल

चिड़ावा : तस्वीर मेरे वार्ड की : वार्ड 14

चिड़ावा। तस्वीर मेरे वार्ड की श्रृंखला में आज हम आपके लिए लाएं है तस्वीर वार्ड 14 की…

https://youtu.be/gpXjn7kD4BM

इस वार्ड का मुख्य बिंदु राजू सोनी की दुकान को मान कर पूर्व में चलकर गाडिया के नोहरे को शामिल कर दक्षिण में घूमकर शेर सिंह के मकान को बाईं तरफ छोड़कर मोतीलाल लांबीवाला व मकबूल लीलगर के मकान को शामिल कर दक्षिण में बसंत लाल कुम्हार को शामिल कर आगे चलकर भगवती डांगी को वार्ड में शामिल करेंगे। यहां आगे पूर्व में मुड़ेंगे। उसके बाद सज्जन पाल मास्टर के मकान को शामिल कर शकुंतला बहन जी के मकान को बाईं तरफ छोड़कर दक्षिण में चलकर सामुदायिक भवन रोड पर आ जाएंगे। यहां से हम पश्चिम की ओर चलेंगे और पश्चिम की ओर चलते हुए धर्मपाल के मकान को शामिल कर तथा दक्षिण में मुड़कर प्यारेलाल व वेदपाल मकान को शामिल कर मुकेश पार्षद के मकान को बाईं तरफ छोड़कर वहां से पश्चिम में मुड़ेंगें और पश्चिम में चलते हुए अजय मास्टर को शामिल कर सत्यवीर मास्टर को बाईं तरफ छोड़कर प्रदीप को बाईं तरफ छोड़कर पश्चिम में चलते हुए कर्नल उम्मेद को शामिल कर उत्तर में चलते हुए नाहर सिंह को बाईं तरफ छोड़ते हुए आरा मशीन डूमोली वालों को बाई तरफ छोड़कर स्टेशन रोड पर पहुंचेंगे। यहां से दाईं तरफ की समस्त आबादी को शामिल करते हुए डालमिया खेलकूद मैदान, गायत्री मार्केट, कुएं वाले बालाजी और अशोक जलिन्द्रा की दुकान को वार्ड में शामिल करते हुए पीडब्ल्यूडी ऑफिस और लालचंद पेड़े वाले की दुकान और मकान को शामिल करते हुए मुख्य बिंदु राजू सोनी की दुकान तक का समस्त क्षेत्र वार्ड नंबर 14 में माना गया है। जनगणना ब्लॉक संख्या 58 62 63 का संपूर्ण क्षेत्र वार्ड नंबर 14 का हिस्सा है।
अब दीजिए इजाजत..जल्द ही आपके सामने होगी तस्वीर वार्ड 15 की..नमस्कार

Related posts

सचिन पायलट के सब्र का अंत! आलाकमान से पूछा मीटिंग के बाद भी क्यों कार्रवाई नदारद?

Report Times

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बुधवार को कैबिनेट रिशफल की घोषणा की

Report Times

यूएई : आज से आईपीएल की धमाल, खाली स्टेडियम में होंगे मैच

Report Times

Leave a Comment