Report Times
Otherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंयूएईविदेश

यूएई : आज से आईपीएल की धमाल, खाली स्टेडियम में होंगे मैच

कई महीनों की अनिश्चितता के बाद आईपीएल का 13वां सीजन आज से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो रहा है.

आज भिड़ेंगी आईपीएल इतिहास की 2 सबसे सफल टीमें

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स पहले मैच में आज एक दूसरे के सामने होंगी. बेशक दोनों टीमें लीग की विजयी शुरूआत चाहेंगी, लेकिन राह किसी भी आसान नहीं रहेगी.

मैच आज अबु धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में भारतीय समय के मुताबिक शाम 7.30 बजे शुरू होगा.

आईपीएल में ये होगा नया

यूएई वो जगह है जहां कई खिलाड़ी अभी तक खेले नहीं हैं और पहली बार वहां की पिचों पर अपनी किस्मत आजमाएंगे. आईपीएल के इतिहास में यह दूसरी बार है कि पूरा आईपीएल भारत के बाहर आयोजित किया जाएगा. इससे पहले 2009 में लोकसभा चुनावों के कारण आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया था. वहीं 2014 में आईपीएल का पहला हाफ यूएई में खेले गया था और इसका कारण भी लोकसभा चुनाव थे.

वैसे तो आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से भारत में ही होना था लेकिन कोरोना के कारण इसे टाल दिया और फिर इसके होने, न होने पर काले बदाल मंडराते रहे. बीसीसीआई टी-20 विश्व कप स्थगित होने के बाद इसके लिए विंडो निकालने में सफल रही और अब यूएई के तीन शहर अबु धाबी, दुबई, शारजाह में आईपीएल खेला जाएगा.

बिना दर्शकों के होगा आयोजन

कोरोना के कारण हालांकि इस बार का आईपीएल बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में खेला जाएगा. दर्शक हमेशा से आईपीएल की सबसे अहम कड़ी रहे हैं और ऐसे में इनके बिना आईपीएल खेलना और टीवी पर देखना थोड़ा अजीब तो जरूर होगा. हालांकि टीवी पर इसे करोड़ों लोगों द्वारा देखे जाने की उम्मीद है.

Related posts

तमिलनाडु में कांग्रेस-कमल हासन की पार्टी के साथ DMK की डील पक्की, इन सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Report Times

बार‍िश से रेल पटरी के नीचे से म‍िट्टी ख‍िसकी, 8 ट्रेनें प्रभाव‍ित; बदले रूट से चलाया

Report Times

सड़क पर था जैन साधुओं का जत्था, पीछे से आया ट्रक और रौंद डाला

Report Times

Leave a Comment