Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशधर्म-कर्मप्रदेशराजस्थानलेखस्पेशल

मकर संक्रांति: जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

जलाराम बापा ज्योतिष संस्थान के अध्यक्ष ज्योतिषाचार्य अभिमन्यू पाराशर ने बताया कि मकर संक्रांति का पर्व धर्म कर्म की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया है, इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करना बेहद श्रेष्ठ माना गया है।

वर्ष 2021 में मकर संक्रांति कब है जानते हैं

ज्योतिषाचार्य अभिमन्यू पाराशर ने बताया कि धनु राशि में इस समय सूर्य देव गोचर कर रहे हैं, सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है, सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करते है तो इस राशि परिवर्तन को मकर संक्रांति कहा जाता है, इस वर्ष मकर संक्रांति 14 जनवरी में है।

मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त

पौष माह चल रहा है, मकर संक्रांति पौष मास का प्रमुख पर्व है, इस दिन माघ मास का आरंभ होता है, इस वर्ष मकर संक्रांति पर पूजा पाठ, स्नान और दान के लिए सुबह 8.30 बजे से शाम 5.46 तक पुण्य काल रहेगा.!

मकर राशि में 5 ग्रहों का संयोग

मकर संक्रांति पर मकर राशि में कई महत्वपूर्ण ग्रह एक साथ गोचर करेंगे इस दिन सूर्य, शनि, गुरु, बुध और चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे जोकि एक शुभ योग का निर्माण करते हैं, इसीलिए इस दिन किया गया दान और स्नान जीवन में बहुत ही पुण्य फल प्रदान करता है और सुख समृद्धि लाता है।

पूजा विधि और दान

इस दिन सुबह उठकर स्नान करना चाहिए, यदि पवित्र नदी में स्नान करना संभव न हो तो घर में जिस जल से स्नान करें उसमें गंगाजल की कुछ बूंदें मिला लें आचार्य पं. अभिमन्यू पाराशर जी के अनुसार स्नान के बाद पूजा आरंभ करें, सूर्य देव समेत सभी नव ग्रहों की पूजा करें, इसके बाद जरूरतमंदों को दान दें, इस पर्व पर खिचड़ी का सेवन करना भी उत्तम माना गया है, इसलिए इस पर्व को खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है, खिचड़ी का दान भी किया जाता है।

Related posts

7 दिनों में दे दी जाएगी दूसरी जगह, पाकिस्तान से आए हिंदू पीड़ित परिवारों से बोलीं टीना डाबी

Report Times

इंडिया टीम का खौफ सेमीफाइनल से पहले ही खिलाड़ी ने खोज लिया हार का बहाना

Report Times

जयपुर में निक्की जैसा हत्याकांड! दूसरी लड़की से की सगाई तो गर्लफ्रेंड लड़ने लगी, घोंट दिया गला

Report Times

Leave a Comment