Report Times
latestOtherकरियरकार्रवाईजैसलमेरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

7 दिनों में दे दी जाएगी दूसरी जगह, पाकिस्तान से आए हिंदू पीड़ित परिवारों से बोलीं टीना डाबी

REPORT TIMES 

जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर जिले में पिछले दिनों पाकिस्तान से आए हिंदुओं के घर पर बुलडोजर चला था. इसको लेकर जैसलमेर की डीएम टीना डाबी काफी सुर्खियों में भी रहीं. उनके आदेश के बाद ही यह कार्रवाई हुई थी. वहीं, बुधवार को जैसलमेर की डीएम टीना डाबी और पाक विस्थापित हिंदुओं के बीच बातचीत हुई है. यह बातचीत जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में हुई. घर तोड़े जाने के बाद पाकिस्तान के विस्थापित लोग प्रदर्शन कर रहे थे.इस दौरान इस बात पर सहमति बनी है कि उन्हें दूसरी जगह रहने को दी जाएगी. सहमति बनने के बाद पाक विस्थापितों ने धरना खत्म कर दिया है. पाक विस्थापितों के साथ हुई बैठक के बाद टीना डाबी ने कहा कि 7 दिन में पीड़ित परिवारों को जगह दे दी जाएगी. तब तक सरकार के रैन बसेरों में निशुल्क रहना होगा.

जिन लोगों को मिली भारतीय नागरिकता, उन्हें दी जाएगी प्राथमिकता

इस दौरान पाकिस्तान से आए हिंदुओं को सरकार की ओर से खाना भी दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से आए जिन लोगों को भारतीय नागरिकता मिल गई है. उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी. टीना डाबी के फैसले पर पाक विस्थापितों ने धरना खत्म कर दिया है.

धरने पर बैठे थे पाकिस्तान से आए लोग

बता दें कि जैसलमेर के अमरसागर ग्रामपंचायत में पाक विस्थापितों के घरों पर बुलडोजर चला था. पाक विस्थापितो के घरों को अतिक्रमण की कार्रवाई हुई थी. बीते 2 दिन से जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के आगे धरने पर पाकिस्तान से विस्थापित लोग धरने पर बैठे थे. वह डीएम के फैसले का काफी विरोध कर रहे थे.

Related posts

ई-मित्र संचालकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Report Times

स्वामित्व योजना के तहत आपको भी बनवाना है अपना प्रॉपर्टी कार्ड तो ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

Report Times

बीजेपी को लेकर ये क्या बोल गए मल्लिकार्जुन खरगे

Report Times

Leave a Comment