Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानस्पेशल

जयपुर में निक्की जैसा हत्याकांड! दूसरी लड़की से की सगाई तो गर्लफ्रेंड लड़ने लगी, घोंट दिया गला

REPORT TIMES 

राजधानी जयपुर में दिल्ली के निक्की यादव जैसा जघन्य हत्याकांड का मामला सामने आया है जहां एक नाबालिग की शादी करने का दबाव बनाने पर उसके कथित बॉयफ्रेंड ने हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की के बॉयफ्रेंड की सगाई हो गई थी और इस बात पर हर दिन उसकी लड़ाई होती थी जिसके बाद तंग आकर बॉयफ्रेंड ने उसका गला घोंट कर मौत के घाट उतार दिया. वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस का कहना है कि मृतका के बॉयफ्रेंड की सगाई होने से वह परेशान थी और अपने प्रेमी को धोखा नहीं देने की गुहार लगा रही थी. बता दें कि पूरा मामला जयपुर के प्रताप नगर इलाके का है जहां पुलिस ने बॉयफ्रेंड और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं घटना के बाद पुलिस को लड़की का शव कानोता बांध में मिला था. घटना को लेकर डीसीपी ज्ञान चन्द यादव ने जानकारी दी कि हत्या के मामले में बॉयफ्रेंड कमल धोबी और उसके भाई रवि धोबी को जयपुर ग्रामीण पुलिस ने अरेस्ट किया है जहां 17 जनवरी को कमल ने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या करने का गुनाह कबूल किया है. वहीं हत्या के बाद शव को आरोपी ने अपने भाई रवि की मदद से कानोता बांध में फेंक दिया था.

14 दिन बाद बांध में मिली लाश

बता दें कि 18 जनवरी को एक व्यक्ति ने प्रताप नगर थाने में अपनी नाबालिग भतीजी के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी जहां उसने आरोप लगाया था कि उसकी 11वीं क्लास में पढ़ने वाली भतीजी को कमल धोबी कहीं ले गया है. पुलिस ने कमल से पूछताछ के बाद कानोता बांध में सर्च ऑपरेशन शुरू किया जहां एक कंबल में लिपटी युवती की लाश मिली. वहीं कानोता पुलिस ने बांध से शव को निकलवाया और दो दिन बाद लड़की की पहचान प्रताप नगर की रहने वाली नाबालिग स्कूल छात्रा के रूप में की गई. वहीं नाबालिग की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि की गई और आरोपी ने नाबालिग गर्लफ्रेंड की हत्या करना कबूल किया.

शादी को लेकर हुई दोनों की लड़ाई

आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह एक साल से नाबालिग को जानता है और दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे. आरोपी ने बताया कि 17 जनवरी को उसने अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड को खुद की सगाई के बारे में बताया जिसके बाद वह बिदक गई और लड़ाई करने लगी. वहीं इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया और इसके बाद गुस्से में आरोपी कमल ने गर्लफ्रेंड का वहीं पर दुपट्टे से गला घोंट दिया.

22 किलोमीटर दूर फेंका शव

वहीं आरोपी ने बताया कि हत्या के बाद उसने शव को कमरे में बंद कर दिया और अगले दिन अपने भाई को पूरी जानकारी दी. वहीं आरोपी ने अपने भाई की मदद से शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई.पुलिस का कहना है कि आरोपी के भाई ने ही शव को कानोता बांध में फेंकने का आईडिया दिया था. इसके बाद आरोपी ने गर्लफ्रेंड के शव को कंबल में बांधकर बाइक पर रखकर 22 किलोमीटर दूर कानोता बांध पहुंचे और कंबल के साथ ही शव को बांध में फेंक दिया.

Related posts

कैलाश गहलोत का AAP से इस्तीफा

Report Times

New Criminal Laws: शादीशुदा महिला को फुसलाने पर जेल:मर्डर पर 302 नहीं, धारा 101 लगेगी; आज से लागू नए क्रिमिनल कानूनों को जानिए..!!

Report Times

GT vs LSG IPL 2022 Live Score: हार्दिक व केएल राहुल में से कौन मारेगा बाजी, कुछ देर में होगा टास

Report Times

Leave a Comment