Report Times
Otherखेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

खेतड़ी : सीएम ने पास किए 40 करोड़, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

खेतड़़ी से बड़ागांव तक की मुख्य सड़क की बदलेगी तस्वीर

मुख्यमंत्री बजट घोषणा में 40 करोड़ रूपये स्वीकृत

खेतड़ी। रिपोर्ट टाइम्स

जिला कलक्टर उमर दीन खान ने शनिवार को खेतड़ी से जसरापुर होकर बड़ागांव आने वाली मुख्य सड़क का निरीक्षण किया। यह सड़क उदयपुरवाटी और खेतड़ी विधानसभा के क्षेत्र को जोड़ती है, जिसकी लम्बाई 35 किमी है। जिला कलेक्टर ने बताया कि यह मुख्य सड़क है परन्तु इसकी हालत बहुत ज्यादा खराब है। इसके सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री बजट घोषणा में 40 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। इसके बाद इस खस्ता हाल सड़क को 7 मीटर तक चौड़ी करने तथा नया डामरीकरण करने का कार्य किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने कहा कि बजट घोषणा के कार्यों की प्रभावी क्रियान्विति के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सावर्जनिक निर्माण विभाग के एस.ई. नरेन्द्र कुमार जोशी ने बताया कि इसके लिए गत दिनों 17 फरवरी 2021 को आयोजित डीएमएफटी बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने आवश्यक निर्देश दिए थे। इसके बाद निविदाएं आमंत्रित कर ली गई है, जिसके लिए 8 अप्रेल 2021 तक का समय दिया गया है। निरीक्षण के दौरान खेतड़ी उपखण्ड अधिकारी राजपाल यादव, तहसीलदार किशन सिंह यादव भी मौजूद रहे।

Related posts

गरीब रथ एक्सप्रेस के इंजन में अलसुबह 3 बजे लगी आग, ब्यावर में हुआ हादसा

Report Times

J-K: सांबा में BSF की बड़ी कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को मार गिराया

Report Times

Right To Health को लेकर सड़कों पर उतरे डॉक्टर्स, अस्पतालों में इलाज के लिए भटक रहे मरीज

Report Times

Leave a Comment