Report Times
Otherउत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

राजस्थान : चित्तौड़गढ़ में 10 किलोग्राम आरडीएक्स बरामद, पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा

reporttimes

कार से बम बनाने की सामग्री टाइमर सहित अन्य सामग्री भी बरामद की गई

  • मध्य प्रदेश के रतलाम से विस्फोटक लेकर आ रहे थे
  • नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने आरडीएक्स बरामद किया

Rajasthan RDX recovered  राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में 12 किलोग्राम आरडीएक्स बरामद किया गया है। नाकाबंदी के दौरान चेकिंग के वक्त पुलिस ने एक कार से इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटकों को बरामद किया है। कार से बम बनाने की सामग्री टाइमर सहित अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। कार से पुलिस ने तीन संदिग्ध शख्स को भी पकड़ा है।

ताजा जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि पांच लोग हिरासत में लिए गए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवकों में एक का नाम जुबेर, दूसरे का अल्तमस्  और तीसरे का नाम सैफ़ु उर्फ़ सफ़ुल्लाह है। सूत्रों के मुताबिक तीनों शख्स हरियाणा के रहनेवाले हैं और मध्य प्रदेश के रतलाम से विस्फोटक लेकर आ रहे थे। बताया जाता है कि तीनों सूफा नाम के संगठन से जुड़े हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है

Related posts

यूपी में किसकी राय पर चलेगी कांग्रेस? दिल्ली या फिर अजय राय

Report Times

कांग्रेस ने चार राज्य के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन, माकन छत्तीसगढ़ तो गोगोई संभालेंगे राजस्थान

Report Times

श्याम नवयुवक मंडल और भारत डायग्नोस्टिक सेंटर की पहल

Report Times

Leave a Comment