Report Times
Otherक्राइमखेतड़ीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

खेतड़ी : जिला कलक्टर ने किया खेतड़ी उप कारागृह निरीक्षण

खेतड़ी। रिपोर्ट टाइम्स

खेतडी उप कारागृह में शुक्रवार रात तबियत खराब होने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान एक बंदी की मौत हो गई थी। इसी संबंध में प्राथमिक जांच के लिए जिला कलक्टर उमर दीन खान एवं पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी शनिवार को खेतड़ी उप कारागृह पहुंचे। खान ने बताया कि प्रारम्भिक जांच में यह पाया गया है कि शुक्रवार की रात को अचानक जेल में बंद कैदी 25 वर्षीय पप्पू बावरिया की तबियत बिगड़ गई थी। इसके बाद चिकित्सक की राय पर कैदी को जिला मुख्यालय के बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। खान ने बताया कि वास्तविक तथ्यों के संबंध में घटना की पूरी जांच की जा रही है। इस दौरान जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने वहां पर बंदियों से वार्ता करते हुए उनकी परेशानियों की जानकारी प्राप्त की तथा व्यवस्थाओं में सुधार करने का आश्वासन दिया।

Related posts

धान की फसल में बीमारी से किसान चिंतित

Report Times

11 महीनों से शंभू बॉर्डर पर डटे किसान दिल्ली में दाखिल होने के लिए अड़े

Report Times

कांग्रेस ने दिया उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम, 46 डिग्री तापमान में पैदल कलेक्टर ऑफिस पहुंचे राहुल कस्वां

Report Times

Leave a Comment